Home » SaraiKela Road Accident : सरायकेला में दो बाइक में टक्कर, दो वर्षीय बच्ची सेमत पांच घायल

SaraiKela Road Accident : सरायकेला में दो बाइक में टक्कर, दो वर्षीय बच्ची सेमत पांच घायल

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सरायकेला : सरायकेला में स्थित नियोजनालय के पास गुरुवार को एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। घायलों में भैरव महतो (32), उनकी पत्नी ललिता महतो (28), उनकी दो वर्षीय बच्ची और गम्हरिया के निवासी प्रेम प्रधान (24) एवं विशाल दास (20) शामिल हैं।

हादसे के बाद त्वरित मदद

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान भैरव महतो, उनकी पत्नी और बच्ची की स्थिति को गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, प्रेम प्रधान और विशाल दास का इलाज सरायकेला सदर अस्पताल में चल रहा है।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, भैरव महतो अपनी पत्नी और बच्ची के साथ सरायकेला सदर अस्पताल आए थे। इसी दौरान गम्हरिया निवासी प्रेम प्रधान और विशाल दास गैस सिलेंडर भरवाने के लिए सरायकेला जा रहे थे। दोनों युवक अपनी बाइक तेज रफ्तार से चला रहे थे और स्टंट कर रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक विपरीत दिशा से आ रही भैरव महतो की बाइक से टकरा गई, जिसके परिणामस्वरूप यह भीषण हादसा हुआ।

घायलों की स्थिति

हादसे में भैरव महतो का दायां पैर टूट गया है और उन्हें सिर में गंभीर चोट आई है। उनकी पत्नी ललिता महतो के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि उनकी दो वर्षीय बच्ची का दांत टूट गया है। प्रेम प्रधान और विशाल दास को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।

Read Also- Jharkhand Ancient Statue in Morasherwa Hill : चतरा में मिली देवी की प्राचीन प्रतिमा, पीतल का घंटा, श्रद्धालुओं का तांता

Related Articles