Home » West Singhbhum News : रोजगार की मांग को लेकर सेल के दुबिल माइंस गेट पर ग्रामीणों का धरना तीसरे दिन भी जारी

West Singhbhum News : रोजगार की मांग को लेकर सेल के दुबिल माइंस गेट पर ग्रामीणों का धरना तीसरे दिन भी जारी

West Singhbhum News : विभिन्न गांवों के मुंडा और ग्रामीणों ने बताया कि वे कई वर्षों से स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की मांग कर रहे हैं।

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड के 10 गांवों के ग्रामीणों द्वारा सेल और चिरिया माइंस के ठेकेदार से रोजगार की मांग को लेकर शुक्रवार से शुरू किया गया आंदोलन रविवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। सैकड़ों ग्रामीण पारंपरिक हथियारों के साथ सेल के दुबिल माइंस के मुख्य गेट के पास डटे हुए हैं। आंदोलनकारी लगातार नारेबाजी कर अपनी मांगों पर अड़े हैं।

जानकारी के अनुसार सेल के कुछ लगातार अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आंदोलनकारियों से कार्यालय आकर वार्ता करने का आग्रह किया था। लेकिन ग्रामीणों ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। उन्होंने दो टूक कहा कि कोई भी बातचीत आंदोलन स्थल पर ही होगी और मीडिया की मौजूदगी में होगी।

विभिन्न गांवों के मुंडा और ग्रामीणों ने बताया कि वे कई वर्षों से स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की मांग कर रहे हैं। पहले भी कई बार आंदोलन किया गया, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला। इस बार ग्रामीणों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा।

इधर मनोहरपुर डीएसपी डेविड ए डोडराय, बीडीओ शक्ति कुंज और सीओ प्रदीप कुमार ने चिरिया पहुंचकर सेल अधिकारियों से मुलाकात की और पूरे मामले की जानकारी ली। बीडीओ शक्ति कुंज ने बताया कि आंदोलनरत ग्रामीणों से वार्ता सोमवार या मंगलवार को होने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि यह आंदोलन दुबिल ग्रामसभा के बैनर तले लूप किया जा रहा है। इसमें चिरिया, छोटानागरा, अंकुआ, उसरूइयां, सलाई, छोटा जामकुंडिया, पोंगा, बिनुआं, लोडो, टिमरा, चिरिया समेत 10 गांवों के ग्रामीण शामिल हैं। सभी ग्रामीण स्थानीय लोगों को माइंस में रोजगार देने की मांग पर अडिग हैं।

Read Also: Chaibasa News : टेकराहातु में बाबूलाल मरांडी ने ग्रामीणों संग सुनी ‘मन की बात’, बोले- यह सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम

Related Articles

Leave a Comment