Home » Saraikela News : सदर अस्पताल में घुसने से रोके गए जेएलकेएम सुप्रीमो जयराम महतो

Saraikela News : सदर अस्पताल में घुसने से रोके गए जेएलकेएम सुप्रीमो जयराम महतो

Saraikela News : मीडिया से बातचीत में जयराम महतो ने कहा कि तरुण महतो को जिस परिस्थिति में हिरासत में लिया गया है, उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

by Birendra Ojha
Jairam Mahto stopped from entering Sadar Hospital by security personnel
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सरायकेला : अवैध बालू उठाव को लेकर ईचागढ़ थाना की पुलिस से हुई झड़प में घायल जेएलकेएम नेता तरुण महतो सदर अस्पताल में भर्ती हैं। उनसे मिलने के लिए शुक्रवार को पार्टी के सुप्रीमो जयराम महतो पहुंचे। पुलिस पदाधिकारियों ने जयराम महतो को अस्पताल में घुसने से रोक दिया।

पुलिस ने बताया कि तरुण महतो अभी न्यायिक अभिरक्षा में हैं। ऐसी परिस्थिति में किसी भी व्यक्ति से मिलने के लिए कोर्ट की अनुमति अनिवार्य है। जयराम महतो के पास इसकी अनुमति नहीं थी। इस आधार पर जयराम महतो को तरुण महतो से मिलने नहीं दिया गया। जयराम महतो ने भी कोर्ट की प्रक्रिया और कानून का सम्मान करते हुए किसी तरह का विरोध नहीं किया और शांतिपूर्वक वापस चले गए।

बाद में मीडिया से बातचीत में जयराम महतो ने कहा कि तरुण महतो को जिस परिस्थिति में हिरासत में लिया गया है, उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि ईचागढ़ थाना क्षेत्र में अवैध बालू उठाव को लेकर हुई कार्यवाही में पुलिस की भूमिका संदेह के घेरे में है। इसलिए, दोषी पाए जाने वाले किसी भी पुलिस पदाधिकारी पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान जयराम महतो के साथ सरायकेला और कोल्हान प्रमंडल के कई कार्यकर्ता थे।

Read Also: Saraikela Kandra Road Accident : कांड्रा में पदमपुर टोल प्लाजा के पास सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत, शिनाख्त व जांच में जुटी पुलिस

Related Articles