Home » Jamshedpur Theft: जमशेदपुर में बकरी चोरी का खुलासा; लोगों ने परसूडीह में कार रोककर आरोपी को दबोचा, 12 बकरियां बरामद

Jamshedpur Theft: जमशेदपुर में बकरी चोरी का खुलासा; लोगों ने परसूडीह में कार रोककर आरोपी को दबोचा, 12 बकरियां बरामद

कार की तलाशी लेने पर उसमें से 12 बकरियां बरामद हुईं, जिससे लोगों का गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित भीड़ ने पकड़े गए युवक की जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ से आरोपी युवक को छुड़ाकर अपने कब्जे में लिया।

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur goat theft
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर में बकरी चोरी के मामले में ग्रामीणों ने खुद ही एक आरोपी को पकड़ लिया। मामला परसुडीह थाना क्षेत्र का है। आरोपी की कार से चोरी की 12 बकरियां बरामद हुई हैं। आरोपी को कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

बताते हैं कि हितकु के रहने वाले लाल बाबू सिंह की कुछ दिन पहले दो बकरियां चोरी हो गई थीं। घटना के बाद उन्होंने सतर्कता दिखाते हुए एक संदिग्ध कार का नंबर अपने मोबाइल में नोट कर लिया और उसकी तलाश में लगे रहे। बुधवार को वही संदिग्ध कार फिर से हितकु इलाके में नजर आई। कार को देखते ही लाल बाबू सिंह ने उसका पीछा शुरू किया और पीछा करते-करते परसुडीह तक पहुंच गए। परसुडीह पहुंचने पर स्थानीय लोगों की मदद से कार को रोक लिया गया। कार में तीन लोग सवार थे, जिनमें से दो आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।

कार की तलाशी लेने पर उसमें से 12 बकरियां बरामद हुईं, जिससे लोगों का गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित भीड़ ने पकड़े गए युवक की जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ से आरोपी युवक को छुड़ाकर अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read also Jamshedpur Crime: मानगो में सुंदरवन फेज वन में एक व्यक्ति के फ्लैट पर जबरन कर लिया कब्जा, FIR दर्ज

Related Articles

Leave a Comment