Home » Jamshedpur Crime: ARZ बाइकर्स ग्रुप के बदमाशों ने छाया नगर में दो युवकों पर किया था चापड़ से हमला, जानें क्या थी वजह

Jamshedpur Crime: ARZ बाइकर्स ग्रुप के बदमाशों ने छाया नगर में दो युवकों पर किया था चापड़ से हमला, जानें क्या थी वजह

पुलिस ने लिखा-पढ़ी करने के बाद भेजा जेल

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur ARZ bikers attack case
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छाया नगर में 31 मार्च की रात बदमाशों के एक गुट ने दो युवकों पर चपड़ से हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने फायरिंग भी की थी। इस मामले का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया है। घटना को अंजाम देने वाले सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छाया नगर के ही रहने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह सभी बदमाश एआरजेड बाइकर्स ग्रुप से ताल्लुक रखते हैं। इनके पास से पुलिस ने चापड़ भी बरामद किया है।

सिटीएसपी कुमार शिवाशीष ने लोगों से अपील की है कि वह अपने बच्चों को इस तरह के किसी भी बाईकर्स ग्रुप में शामिल होने से रोकें। उन्होंने बताया कि शुरुआत में यह बाइकर्स ग्रुप सिर्फ मोटरसाइकिल चलाने को लेकर बनाए जाते हैं। लेकिन, बाद में इनमें शामिल लोग लूट और छिनताई की घटनाएं भी अंजाम देने लगते हैं।

आरोपियों का है आपराधिक इतिहास

शनिवार को एसएसपी ऑफिस में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने पत्रकारों को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें छाया नगर का रहने वाला करण वर्मां निर्भय सिंह उर्फ छोटका, संतोष वर्मा उर्फ मुन्ना और कुणाल मुंडा उर्फ छिला शामिल हैं। इनमें से कुणाल, निर्भय और करण वर्मा का आपराधिक इतिहास है। कुणाल के ऊपर सीताराम डेरा थाना में चार केस दर्ज हैं। जबकि निर्भय सिंह और करण वर्मा पर एक-एक केस दर्ज है।

साल 2022 में डिमना में हुआ था दोनों गुटों के बीच झगड़ा

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि जिन दो युवकों को घटना के दिन घायल किया गया था वह चंडी नगर के रहने वाले नंदू लोहार और जगन्नाथ उर्फ सनी पुष्टि हैं। इनका आरोपियों के साथ पुराना विवाद है। एक बार साल 2022 में इन दोनों गुटों के बीच डिमना में मारपीट हुई थी। साल 2023 में सीताराम डेरा के भुइयांडीह शमशान घाट के पास इन दोनों गुटों के बीच भिड़ंत हुई थी। इस साल रामनवमी के दिन इन दोनों गुटों के बीच हाथापाई हुई थी। इसी के बाद इनमें रंजिश बढ़ गई।

बर्थडे पार्टी से लौटते समय हुई थी घटना

इस मामले में गिरफ्तार किया गए करण वर्मा ने बताया कि उन लोगों को लगा कि अगर इनको नहीं मारेंगे तो नंदू लोहार और सन्नी पुष्टि मिलकर उन्हें और उनके साथियों की हत्या कर सकते हैं। इसीलिए इन लोगों ने एक जुट होकर घटना वाली रात नंदू लोहार और सन्नी पुष्टि पर चापड़ से हमला कर दिया और दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। घटना तब अंजाम दी गई थी जब नंदू लोहार और सन्नी पुष्टि किसी बर्थडे पार्टी में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे।

Read Also: Jharkhand Panchayat Reform : ग्राम पंचायतें होंगी और सशक्त, दायित्वों की समीक्षा के लिए बनी उच्च स्तरीय कमेटी

Related Articles

Leave a Comment