Jamshedpur : शहर के जेम्को स्थित गुरुद्वारा रोड के भगत सिंह चौक पर बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक असामाजिक तत्व को गाड़ी की बैटरी चोरी करते हुए स्थानीय लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था, तभी आसपास के लोगों की नजर उस पर पड़ गई।
लोगों ने तुरंत उसे पकड़ लिया, लेकिन खुद को घिरता देख आरोपी ने चाकू निकाल लिया और लोगों को डराकर वहां से भागने की कोशिश की। हालांकि, स्थानीय लोगों की सतर्कता के कारण वह भाग नहीं सका।घटना के बाद इलाके में काफी आक्रोश का माहौल देखने को मिला।
लोगों का कहना है कि इस तरह की चोरी की घटनाएं इलाके में लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आमजन में डर और असुरक्षा की भावना बनी हुई है।स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।

