Home » Jamshedpur News : जरूरतमंदों में बांटे गए कंबल व डस्टबिन, विश्वनाथ सेवा समिति के बैनर तले हुआ आयोजन

Jamshedpur News : जरूरतमंदों में बांटे गए कंबल व डस्टबिन, विश्वनाथ सेवा समिति के बैनर तले हुआ आयोजन

by Birendra Ojha
Vishwanath Seva Samiti distributes blankets and dustbins among needy people in Jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : मानगो स्थित गुरुद्वारा रोड में श्रीश्री विश्वनाथ मंदिर (शिव मंदिर) के प्रांगण में विधायक सरयू राय के सौजन्य से श्रीश्री विश्वनाथ सेवा समिति के बैनर तले जनसुविधा प्रतिनिधि- उच्च शिक्षा, पवन सिंह के नेतृत्व में कंबल व डस्टबिन वितरण किया गया।

पवन सिंह ने बताया कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए और बस्ती में गंदगी न फैले इसी सोच के साथ 200 जरूरतमंद महिला-पुरुषों के बीच कंबल व डस्टबिन बांटे गए। सभी महिला, पुरुष, युवा, बुद्धिजीवियों ने एक स्वर में सरयू राय को धन्यवाद दिया।

सभी महिला, पुरुष, छात्र, बुद्धिजीवियों ने एक स्वर में कहा कि वार्ड संख्या-35 में ऐसा नेता चाहिए, जो हर किसी के सुख-दुख में 24 घंटा खड़ा रहे। सड़क, नाली, लाइट सभी की समस्या में जो नेता हर कदम आगे रहता है, लोगों ने उसी को समर्थन देने का मन बना लिया है।

इस वितरण कार्यक्रम में उमाकांत सिंह, गिरीश मिश्रा, केशव सिंह, निरंजन सिंह, प्रवीण सिंह, मनोज गुप्ता, मृत्युंजय सिंह, कमलकांत शुक्ला, अवधेश तिवारी, रेखा वर्मा, हेमंत पाठक, सरदार जगदीप सिंह, सुरेंद्र शुक्ल, दीपक सिंह, जितेंद्र सिंह, राकेश सिंह, राजेश पांडेय, विनय सिंह आदि समाजसेवी भी उपस्थित थे।

Read Also: Jamshedpur TMH Hungama : सड़क दुर्घटना में मृत युवक के परिजनों ने किया टीएमएच में हंगामा

Related Articles