Home » Jamshedpur Breaking News : सीतारामडेरा में भाई-बहन ने एक ही पंखे में फांसी लगा कर ली खुदकुशी

Jamshedpur Breaking News : सीतारामडेरा में भाई-बहन ने एक ही पंखे में फांसी लगा कर ली खुदकुशी

Jamshedpur Breaking News : बीमारी से आजिज आकर तोड़ दी अपनी जिंदगी की डोर, पुलिस कर रही छानबीन, कोऑपरेटिव कॉलेज की रिटायर्ड प्रोफेसर थीं महिला

by Mujtaba Haider Rizvi
Railway track death, Govindpur,
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : सीतारामडेरा में भाई-बहन ने एक ही पंखे में फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि शव को शीत गृह में रखवा दिया जाएगा।

घटना सीताराम डेरा थाना क्षेत्र के न्यू लेआउट की है। बताते हैं कि 67 वर्षीय सरस्वती सरकार और उनके भाई बलराम सरकार एक ही साथ एक ही घर में रहते थे। दोनों का घर बंद था। पड़ोसियों को शक हुआ। इस पर दरवाजा खोला गया, तो देखा कि दोनों भाई-बहन के शव पंखे से लटक रहे हैं।

पुलिस ने शवों को शीत गृह भेजा

घटना की जानकारी मिलने पर सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शवों का पंचनामा कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फांसी लगाने का सही कारण अभी पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस का कहना है कि वह पता लग रही है कि दोनों ने फांसी क्यों लगाई। बताया जा रहा है कि दोनों भाई-बहन कुंवारे थे और एक ही घर में साथ में रहते थे।

बहन को था ब्लड कैंसर, भाई भी रहता था बीमार

बताया जा रहा है कि सरस्वती सरकार को ब्लड कैंसर हो गया था। इसलिए वह डिप्रेशन में थीं और आशंका जताई जा रही है कि बीमारी से आजिज आकर फांसी लगाई है। जबकि उनके भाई बलराम सरकार भी गंभीर रूप से बीमार रहते थे।

तीन दिन पहले लगाई फांसी

बताया जा रहा है कि घर से जब शवों की बदबू उठने लगी। तब पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने दरवाजा तोड़ा। तब जाकर घटना का पता चला। पुलिस का मानना है कि फांसी लगाने की यह घटना तीन दिन पुरानी हो सकती है।

कोऑपरेटिव कॉलेज में शोक की लहर

बताया जा रहा है कि मृतका सरस्वती सरकार कोऑपरेटिव कॉलेज के जूलॉजी विभाग में आवश्यकता आधारित सहायक प्रोफेसर के पद से रिटायर थीं। घटना के बाद कॉलेज में शोक की लहर दौड़ गई है। शिक्षकों और कर्मचारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया। कॉलेज के शिक्षकों ने बताया कि सरस्वती सरकार खुशमिजाज और मिलनसार स्वभाव की थी। रिटायरमेंट के बाद जब उनकी तबीयत बिगड़ने लगी तो धीरे-धीरे लोगों से उन्होंने मिलना जुलना बंद कर दिया था।

Read Also: East Singhbhum Municipal Election : पूर्वी सिंहभूम में तीन नगर निकायों के लिए 418 उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद, 1,35,536 मतदाताओं ने डाले वोट

Related Articles

Leave a Comment