Home » Jamshedpur Crime: जुगसलाई में एक करोड़ रुपए के जेवरात की चोरी का खुलासा, पढ़ें कैसे गर्लफ्रेंड के साथ चोरी करता था आरोपी

Jamshedpur Crime: जुगसलाई में एक करोड़ रुपए के जेवरात की चोरी का खुलासा, पढ़ें कैसे गर्लफ्रेंड के साथ चोरी करता था आरोपी

पुलिस ने पूरे एक करोड़ के जेवरात कर लिए बरामद, आरोपी को भेजा जेल

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Crime Jugusalai Jewellery Theft
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जुगसलाई के एमई स्कूल रोड में सेवा सदन अस्पताल के पास एक फरवरी की रात चोरों ने एक घर में घुसकर एक करोड़ रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए थे। इस घटना का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में जुगसलाई के रहने वाले ऋतिक कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास का सीसीटीवी फुटेज निकाला था। सीसीटीवी फुटेज के जरिए काफी मशक्कत के बाद आरोपी की पहचान हो पाई। उसके पास से चोरी के जेवरात बरामद किए गए हैं। लिखा-पढ़ी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को बुधवार को जेल भेज दिया है। यह जानकारी बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने दी है।

सिटी एसपी ने बताया कि चोरी के सामान में 440 ग्राम सोना और 740 ग्राम चांदी थी। हीरे के जेवर की कीमत 20 लाख रुपए के आसपास थी। पूरे गहनों की कीमत एक करोड़ रुपए के आसपास बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी ऋतिक ने साल 2024 में साकची इलाके में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया था। लेकिन जुगसलाई में जो चोरी की, उसमें वह गर्लफ्रेंड को साथ नहीं ले गया था।

सिटी एसपी ने बताया कि आरोपी के पास से सोने के चार कंगन, चार सोने की चूड़ी, सोने की एक डिजाइनर चूड़ी, दो सोने की हीरे जड़ी चूड़ी, 6 पीस चेन, 10 पीस सोने के सिक्के, एक पीस सोने का छोटा सिक्का, दो पीस गिफ्ट क्वाएन, 5 जोड़ी कान की बाली, पांच जोड़ी हीरे जड़ी सोने की अंगूठी, दो पीस सोने की अंगूठी, सोने का हीरा जड़ा मांग टीका, तीन सोने का लॉकेट, दो सोने की नथुनी, सोने का एक बटन, दो सोने की स्टोन जड़ी नथुनी, सोने का दो पीस तार, 18 पीस चांदी का सिक्का, चांदी के पांच पायल, चार कान का बाला, दो अंगूठी और दो कमल फूल, चांदी का एक झुनझुना, चांदी की चेन आदि बरामद किया गया है। इसके अलावा नकदी रुपए भी बरामद हुए हैं। आरोपी का आपराधिक इतिहास है उसके खिलाफ साकची में भी चोरी का मामला दर्ज है।

Read Also: Garhwa Crime : गढ़वा में दिनदहाड़े नौ लाख रुपए के आभूषण लूट कर फरार हो गए बदमाश

Related Articles

Leave a Comment