चाईबासा : झारखंड के चाईबासा में युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को चाईबासा मुफ्फसिल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बिहार के सीतामढ़ी का रहने वाला है।

पहले प्यार, फिर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
पुलिस के अनुसार, आरोपी बिहार के सीतामढ़ी का निवासी 26 वर्षीय मुकेश सिंह है। आरोपी एक कंपनी में तमिलनाडु में काम करता था। वहीं चाईबासा की युवती भी काम करती थी। यहां दोनों के बीच जान पहचान हुई। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं और उसने युवती से प्रेम का नाटक कर उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।
युवती का बनाया अश्लील वीडियो
आरोपी ने युवती से शारीरिक संबंध बनाते हुए उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती को लगातार ब्लैकमेल करता रहा और उसका शोषण करता रहा। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद युवती चाईबासा आ गई। बाद में युवक भी चाईबासा आ गया। इसके बाद युवती को अश्लील वीडियो दिखा कर अपने साथ ले जाने के लिए दबाव बनाया। बाद में जब युवती ने इनकार किया तो धमकी दी। युवती को पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। इसके बाद पीड़िता ने चाईबासा मुफ्फसिल थाना में शिकायत दर्ज कराई। मामला दर्ज होते ही आरोपी को चाईबासा से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
चाईबासा मुफ्फसिल थाना पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
Read Also: Chakradharpur Illegal Sand : आधी रात माफिया पर प्रशासन की मार, 2500 सीएफटी अवैध बालू किया गया जब्त

