Home » Jamshedpur Education News : NMMSS परीक्षा 28 मार्च को, 21 मार्च से डाउनलोड होंगे प्रवेश पत्र

Jamshedpur Education News : NMMSS परीक्षा 28 मार्च को, 21 मार्च से डाउनलोड होंगे प्रवेश पत्र

Jamshedpur Education News : छात्र अपने विद्यालय के माध्यम से या संबंधित पोर्टल से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा 28 मार्च को सुबह 10:45 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

by Mujtaba Haider Rizvi
Jharkhand Class 1 to 7 Annual Exam March 2026 Announcement
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने राष्ट्रीय साधन-सह-मेधा छात्रवृत्ति योजना 2025-26 की परीक्षा को लेकर कार्यक्रम जारी कर दिया है। परिषद की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य के कक्षा आठ में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित होने वाली यह परीक्षा 28 मार्च 2026 को होगी। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 21 मार्च 2026 से परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। छात्र अपने विद्यालय के माध्यम से या संबंधित पोर्टल से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

परीक्षा 28 मार्च को सुबह 10:45 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में दो पेपर होंगे। पहला पेपर मानसिक क्षमता परीक्षण का होगा, जिसमें 90 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। दूसरा पेपर शैक्षणिक अभिरुचि परीक्षण का होगा, जिसमें भी 90 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का रहेगा। जैक ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और विद्यालयों को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा की तैयारी सुनिश्चित करें।

Read Also: Jamshedpur News : जमशेदपुर में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, ऑटो से जा रहा था टाटानगर स्टेशन

Related Articles

Leave a Comment