Home » Jamshedpur Crime: गोलमुरी में चोरी की बाइक के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, अन्य घटना में पेट्रोल पंप से 41000 का तेल लेकर दो फरार

Jamshedpur Crime: गोलमुरी में चोरी की बाइक के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, अन्य घटना में पेट्रोल पंप से 41000 का तेल लेकर दो फरार

जमशेदपुर की गोलमुरी थाना पुलिस ने टीनप्लेट गोल चक्कर के पास से एक बदमाश सोनू कालिंदी को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।

by Mujtaba Haider Rizvi
golmuri theft bike
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर की गोलमुरी थाना पुलिस ने टीनप्लेट गोल चक्कर के पास से एक बदमाश सोनू कालिंदी को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। सोनू कालिंदी सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बाबूडीह लाल भट्ठा का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। लिखा-पढ़ी करने के बाद सोनू कालिंदी को जेल भेज दिया गया है।

गोलमुरी थाना प्रभारी ने बताया की पुलिस ने बुधवार की देर रात टिनप्लेट गोल चक्कर के पास एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। तभी सोनू कालिंदी बाइक से जाता हुआ दिखा। उसे रोका गया। गाड़ी का कागज मांगा गया। गाड़ी का उसके पास कोई कागज नहीं था। वाहन में नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। सोनू कालिंदी ने पूछताछ में बताया कि यह गाड़ी चोरी की है। गाड़ी को 28 मार्च को साकची थाना क्षेत्र के टैंक रोड से लॉक तोड़कर चोरी किया गया था। पुलिस ने इस मामले में सोनू कालिंदी के खिलाफ चोरी का एक केस भी दर्ज कर लिया है।

मानगो में तेल लेकर भाग निकले लोग

दूसरी घटना मानगो थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 33 पर स्थित हिल व्यू ऑटो माइल पेट्रोल पंप की है। यहां महिंद्रा पिकअप लेकर मुस्तफा और एक अन्य युवक पहुंचा था। इन्होंने 41000 रुपए का तेल लिया। तेल देने वाला पैसा मांग ही रहा था। तभी यह लोग गाड़ी स्टार्ट कर वहां से फरार हो गए। इस मामले में पेट्रोल पंप के मैनेजर पोटका के जुड़ी के रहने वाले रामकृष्ण साहू के आवेदन पर मानगो थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस केस में मुस्तफा और महिंद्रा पिकअप वाहन के ड्राइवर को आरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Read also Jamtara News: जामताड़ा में एक व्यवसायी की दुकान पर फायरिंग, रंगदारी के लिए दहशत फैलाने का आरोप

Related Articles

Leave a Comment