Home » Jamshedpur UDISE Training : UDISE की कार्यशाला में चांडिल ब्लॉक के शिक्षकों ने लिया स्कूलों के डेटा प्रबंधन का प्रशिक्षण, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर

Jamshedpur UDISE Training : UDISE की कार्यशाला में चांडिल ब्लॉक के शिक्षकों ने लिया स्कूलों के डेटा प्रबंधन का प्रशिक्षण, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर

by Anand Mishra
Jamshedpur UDISE Training
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur (Jharkhand) : शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रबंधन और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, शनिवार को गोविंद विद्यालय, तमोलिया के में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में शिक्षा के लिए एकीकृत जिला सूचना प्रणाली (UDISE) पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

बताई गई व्यापक व सटीक डेटा एकत्र करने की बारीकियां

चांडिल ब्लॉक के शिक्षा विभाग के एमआईएस समन्वयक सचिन महतो ने संकुल संसाधन केंद्र (CRC) कपाली और सीआरसी आसानबनी सहित कई क्षेत्रों से आए हेड मास्टरों और प्रशिक्षकों को स्कूलों के बारे में व्यापक और सटीक डेटा एकत्र करने की बारीकियां सिखाईं। इस प्रशिक्षण में विद्यालय के शिक्षकों ने भी भाग लिया।

डेटा के महत्व पर दिया गया जोर

कार्यशाला के दौरान, शिक्षकों को यह बताया गया कि स्कूलों से संबंधित सटीक डेटा कैसे एकत्र किया जाए, जिससे शिक्षा विभाग को बेहतर योजना बनाने में मदद मिल सके। यह डेटा स्कूलों की जरूरतों, छात्रों के प्रदर्शन और संसाधनों के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस अवसर पर विद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी राजेश शर्मा, ऑफिस इंचार्ज दीपू मोदक और अन्य शिक्षिकाओं ने भी प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस तरह की कार्यशालाएं शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और स्कूलों के प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक होती हैं।

Related Articles