Home » Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अमरनाथ गिरोह का शातिर अपराधी अंकित शर्मा समेत छह बदमाश गिरफ्तार, दो महिलाएं भी शामिल

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अमरनाथ गिरोह का शातिर अपराधी अंकित शर्मा समेत छह बदमाश गिरफ्तार, दो महिलाएं भी शामिल

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur crime, Ankit Sharma gang
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अमरनाथ गिरोह से जुड़े शातिर बदमाश अंकित शर्मा समेत छह बदमाशों को अरेस्ट किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से अवैध लोडेड देशी आटोमेटिक पिस्टल, गोलियां, मोबाइल फोन और वाहन बरामद किए हैं।

डीएसपी पटमदा ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 14 दिसंबर की रात एसएसपी पीयूष पांडे को गुप्त सूचना मिली थी कि तुरियाबेड़ा के रामबालक नगर स्थित अनिल कुमार के फार्म हाउस में 6 बदमाश जुटे हैं। यह अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर एमजीएम थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापामारी दल गठित किया गया और फार्म हाउस में दबिश दी गई।

रेड के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से चार पुरुष और दो महिलाओं को अवैध हथियारों व गोलियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने कुबूल किया कि वे फार्म हाउस में शराब पार्टी मनाने जुटे थे और वहीं से उलीडीह, मानगो व एमजीएम थाना क्षेत्र के कारोबारियों की लिस्ट तैयार कर उनसे रंगदारी मांगने तथा इलाके में दहशत फैलाने की प्लानिंग कर रहे थे।

पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में एमजीएम थाना में केस दर्ज करते हुए आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों में अंकित शर्मा, अनिल कुमार, भोला कुमार उर्फ रवि कुमार, योगेन्द्र कुमार प्रसाद, माया कौर उर्फ निशा और सीता देवी शामिल हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुख्य आरोपी अंकित शर्मा और अन्य आरोपियों के खिलाफ पहले से कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

Read Also: JHARKHAND ACB NEWS: एसीबी ने निलंबित आईएएस विनय चौबे की पत्नी स्वप्ना संचिता को पूछताछ के लिए बुलाया

Related Articles