Home » Jamshedpur News : सिदगोड़ा में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 43 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Jamshedpur News : सिदगोड़ा में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 43 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

by Mujtaba Haider Rizvi
Sidgora Brown Sugar Case, Jamshedpur NDPS Arrest
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत‌ बारीडीह वर्कर्स फ्लैट के पास अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अरेस्ट किया है। यह कार्रवाई बारीडीह वर्कर्स फ्लैट के आसपास की गई, जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रेड की है। सोमवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

14 दिसंबर की रात करीब 10.30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक इलाके में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर सिटी एसपी के निर्देश पर डीएसपी हेडक्वार्टर वन पूर्वी सिंहभूम के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस की गाड़ी देखते ही दो युवक मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया गया।

पकड़े गए आरोपियों में टिंकु लाल साहु उर्फ टिंकू लाल (25 वर्ष) और संतोष बागती उर्फ तेल (19 वर्ष) हैं। तलाशी के दौरान टिंकु लाल के पास से 23 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया। वहीं संतोष बागती के पास से 20 पुड़िया ब्राउन शुगर, एक मोबाइल फोन और बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम कार्ड बरामद हुआ। कुल मिलाकर 43 पुड़िया ब्राउन शुगर, जिसका वजन 4.86 ग्राम है, पुलिस ने जब्त किया है।

इसके अलावा, मौके से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह मोटरसाइकिल 30 नवंबर को बजरंग चौक से चोरी की गई थी। इस मामले में सिदगोड़ा थाना में दर्ज है। बरामद मादक पदार्थ और वाहन के संबंध में कोई वैध कागजात आरोपी प्रस्तुत नहीं कर सके।

डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी टिंकु लाल साहु का आपराधिक इतिहास भी है और वह पहले भी एनडीपीएस एक्ट और चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। इस मामले में सिदगोड़ा थाना में बीएनएस और एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Read Also: JHARKHAND ACB NEWS: एसीबी ने निलंबित आईएएस विनय चौबे की पत्नी स्वप्ना संचिता को पूछताछ के लिए बुलाया

Related Articles