Medininagar : जिले में मइयां सम्मान योजना के तहत लाभुक महिलाओं को वित्तीय सहायता देने की प्रक्रिया आखिरकार शुरू हो गई है। सोमवार से नवंबर माह की किस्त महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जा रही है। प्रति माह मिलने वाली 2500 रुपये की सहायता राशि लंबे समय से लंबित थी, जिसे लेकर आज महिलाओं में खासा उत्साह और राहत देखने को मिली।
सामाजिक सुरक्षा विभाग के सहायक निदेशक नीरज कुमार ने बताया कि इस माह जिले की 3,51,158 महिलाओं को योजना का लाभ दिया जा रहा है। सभी लाभुकों के खातों में राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जा रही है, ताकि वितरण में पारदर्शिता बनी रहे।
मइयां सम्मान योजना आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए राहत और सुरक्षा का बड़ा साधन बनी है। राशि जारी होने के साथ लाभुकों के बीच खुशी का माहौल है।
Also Read: Ranchi News : रांची के अभिनंदन अपार्टमेंट पर आज चला बुलडोजर! सड़क पर आ गए 20 परिवार

