Home » Jamshedpur Crime : जमशेदपुर में नीचे नहीं आ रहा अपराध का ग्राफ, मानगो के रोड नंबर आठ में महिला से पर्स व मोबाइल की छिनतई

Jamshedpur Crime : जमशेदपुर में नीचे नहीं आ रहा अपराध का ग्राफ, मानगो के रोड नंबर आठ में महिला से पर्स व मोबाइल की छिनतई

सीसीटीवी फुटेज के सहारे अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश में है पुलिस, संदिग्ध ठिकानों पर चल रही छापेमारी

by Mujtaba Haider Rizvi
mango crime loot
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर में इन दिनों अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। चोरी और छिनतई की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मानगो के आजाद नगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर आठ में एक महिला से पर्स और उसके मोबाइल की छिनतई कर ली गई है। इस मामले में पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिस महिला के साथ छिनतई हुई है उसका नाम सबा परवीन है। वह रोड नंबर 13 की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि महिला रोड नंबर आठ के पास स्थित एक चिकन की दुकान में चिकन खरीदने गई थी। वह चिकन बनवा रही थी। तभी एक बाइक उसके करीब आ कर रुकी। बाइक पर दो लोग सवार थे। बाइक स्टार्ट थी और एक युवक जो बाइक चला रहा था, उस पर बैठा हुआ था।

दूसरा युवक जो बाइक पर पीछे बैठा हुआ था, नीचे उतरा और फौरन झपट्टा मार कर महिला का बैग और उसके हाथ में मौजूद स्क्रीन टच मोबाइल छीन लिया। पर्स में साढ़े सात हजार रुपये था। महिला के पति की तबीयत बेहद खराब है। उसका अस्प्ताल में इलाज चल रहा है। बड़ी मुश्किल से उसने साढे सात हजार रुपये इलाज के लिए ही एकत्र किए थे जो अपराधी छीन कर भाग गए।

पर्स और मोबाइल छीनने के बाद युवक फटाक से बाइक पर बैठ गया और बाइक वहां निकल गई। इसी बीच महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर गुल सुन कर जब तक लोग घटना को समझ पाते बाइक सवार युवक घटनास्थल से फरार हो चुके थे। कुछ लोगों ने युवकों का पीछा करने की कोशिश की मगर वह किसी को पकड़ नहीं सके।

इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। छिनतई की इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। टाइगर पुलिस के जवान भी पहुंचे। घटना मंगलवार की देर रात की है। रात होने की वजह से कई दुकानें बंद थीं। इस के चलते घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज रात को नहीं देखे जा सके। पुलिस का कहना है कि वह सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि उसे सीसीटीवी फुटेज मिल गया है। आरोपी की पहचान भी हो गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ कर घटना का खुलासा करते हुए उन्हें जेल भेजा जाएगा।

Read also Jamshedpur News : मानगो बनेगा नया पुलिस अनुमंडल, उच्चस्तरीय समिति ने दी स्वीकृति

Related Articles