Home » Jamshedpur News : टाटानगर में आरपीएफ ने ऑपरेशन नार्कोस के तहत बरामद किया 16 किलोग्राम गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार

Jamshedpur News : टाटानगर में आरपीएफ ने ऑपरेशन नार्कोस के तहत बरामद किया 16 किलोग्राम गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार

ओडिशा से टाटानगर रेलवे स्टेशन होकर बिहार ले जाए जाते हैं अवैध मादक पदार्थ

by Mujtaba Haider Rizvi
टाटानगर रेलवे स्टेशन गांजा बरामद
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : टाटानगर रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने ऑपरेशन नार्कोस के तहत 16 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत आठ लाख रुपए बताई जा रही है।

पश्चिमी चंपारण के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

आरपीएफ ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है उनका नाम तबरेज आलम और नियाज अहमद है। यह दोनों पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया थाना क्षेत्र के भीतर इलाके के रहने वाले हैं। आरपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पी शंकर कुट्टी को सूचना मिली थी कि कुछ लोग गांजा लेकर ट्रेन से पटना होते हुए बेतिया जाने की योजना बना रहे हैं। इस पर आरपीएफ ने एक टीम तैयार की और टाटानगर रेलवे स्टेशन पर छापामारी कर दोनों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से अवैध गांजा बरामद किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह लोग रूपरा रोड स्टेशन से गांजा लेकर आए थे और इसे टाटानगर रेलवे स्टेशन तक ट्रेन से लाया गया।

गांजा तस्करी का हब बना टाटानगर रेलवे स्टेशन

इसके बाद यहां से वह पटना होते हुए बेतिया जाने का प्लान बना रहे थे। इस गांजे की आपूर्ति बेतिया में होनी थी। गौरतलब है कि आरपीएफ इन दिनों ऑपरेशन नार्कोस चला रही है। इसके तहत पहले भी कई आरोपियों को गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया था। टाटानगर रेलवे स्टेशन इन दिनों मादक पदार्थों की तस्करी का हब बन गया है। ओडिशा से टाटानगर रेलवे स्टेशन के रास्ते ही अवैध गांजा बिहार ले जाया जाता है।

Related Articles