Home » Jamshedpur News : जुगसलाई चौक बाजार में जेम्स हाउस से युवक ने 12 लाख के कीमती रत्न कर दिए पार, बाहर गया था दुकान मालिक

Jamshedpur News : जुगसलाई चौक बाजार में जेम्स हाउस से युवक ने 12 लाख के कीमती रत्न कर दिए पार, बाहर गया था दुकान मालिक

सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है घटना, पुलिस कर रही युवक की तलाश

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जुगसलाई थाना क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले चौक बाजार स्थित बाटा चौक में शनिवार को चोरी की बड़ी घटना सामने आई। जेम्स हाउस नामक दुकान से एक चोर ने पेटी का ताला तोड़कर लगभग 10 से 12 लाख रुपये मूल्य के कीमती रत्न नीलम, पुखराज, पन्ना और अन्य स्टोन चोरी कर लिए। घटना के समय दुकान खुली थी और अंदर सफाई का काम चल रहा था।दुकान मालिक करण सिंह कुछ देर के लिए बाहर शौच करने गए थे, उसी बीच दुकान के कर्मचारी भी पड़ोस की दुकान पर सामान लेने चले गए। दुकान खाली देख एक युवक मौका पाकर अंदर घुसा, पेटी का ताला तोड़ा और महंगे पत्थर लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।लगातार तीसरी चोरी की घटना से बाजार के व्यापारियों में भारी आक्रोश है। सूचना के बाद जुगसलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विरोध जताया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles