Home » Ballia News: डीएम की बड़ी कार्रवाई, अभियुक्त को जिला बदर किया

Ballia News: डीएम की बड़ी कार्रवाई, अभियुक्त को जिला बदर किया

जिले को अपराध मुक्त बनाने और अपराधियों को सजा दिलवाने का अभियान पुलिस चला रही है।

by Anurag Ranjan
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बलिया : जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार द्वारा नरही थाना क्षेत्र के सरयां निवासी राहुल यादव के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी ने यह कदम राहुल के आपराधिक इतिहास और उसके कृत्यों को देखते हुए पुलिस की रिपोर्ट पर उठाया।

अपराध मुक्त बलिया अभियान के तहत की गई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा चलाए जा रहे अपराध मुक्त बलिया अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक नरही की रिपोर्ट के आधार पर राहुल यादव को उप्र गुण्डा नियंत्रण अधिनियम-1970 की धारा 3 के तहत तीन माह के लिए जिला बदर किया गया है। इस कार्रवाई का उद्देश्य जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना है।

क्या है अपराध मुक्त बलिया अभियान?

बलिया पुलिस मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज्य को अपराध और अपराधियों से मुक्त करने के निर्देश के अनुसार लगातार कार्यरत है, और जिले को अपराध मुक्त बनाने और अपराधियों को सजा दिलवाने के लिए अभियान चला रही है। इसी को अपराध मुक्त बलिया अभियान नाम दिया गया है।

Read Also: जमुई अस्पताल में इंसानियत हुई शर्मसार, टॉयलेट में नवजात के शव को बहाने की घटना से हड़कंप

Related Articles