Home » Jamshedpur Education: 16 से भरा जाएगा यूजी छठवें सेमेस्टर की परीक्षा के लिए फाॅर्म

Jamshedpur Education: 16 से भरा जाएगा यूजी छठवें सेमेस्टर की परीक्षा के लिए फाॅर्म

फॉर्म भरने की प्रक्रिया 16 मार्च 2026 से शुरू हाेगी और 25 मार्च 2026 तक चलेगी। वहीं 200 रुपए विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म 26 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक भरे जा सकेंगे।

by Vivek Sharma
KOLHAN UNI
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू), चाईबासा ने सत्र 2022–2026 के चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम के छठे सेमेस्टर की परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घाेषित कर दी है। विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार छात्र-छात्राएं ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। जारी कार्यक्रम के मुताबिक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 16 मार्च 2026 से शुरू हाेगी और 25 मार्च 2026 तक चलेगी। वहीं 200 रुपए विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म 26 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक भरे जा सकेंगे।

विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.kuuniv.in के माध्यम से ऑनलाइन जमा करना होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी महाविद्यालयों को निर्देश दिया है कि वे समय सीमा के भीतर विद्यार्थियों से परीक्षा फॉर्म भरवाना सुनिश्चित करें। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी परिस्थिति में परीक्षा फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा फाॅर्म भरे जाने की प्रक्रिया पूरी हाेने के बाद विवि परीक्षा की तिथि घाेषित करेगा।

एक साल की देरी से चल रहा सत्र

शैक्षणिक सत्र 2022-26 की बात करें ताे यह एक साल की देरी से संचालित हाे रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अगर सत्र समय पर हाेता ताे इस समये आठवें (अंतिम) सेमेस्टर की परीक्षा के लिए फाॅर्म भरा जाना चाहिए था। लेकिन विवि ने अभी छठवें सेमेस्टर के परीक्षा फाॅर्म भरने की तिथि घाेषित की है। ऐसे में अभी सातवें व अठवें सेमेस्टर की परीक्षा लेने में विवि काे कम से कम एक साल का समय लगेगा। इस प्रकार जाे सत्र इस साल पूरा हाेना चाहिए था वह अगले साल पूरा हाेगा। इस देरी का खामियाजा विवि के छात्र उठाएंगे।

स्नातक सत्र लेट का असर पीजी पर

स्नातक के सत्र लेट हाेने का असर काेल्हान विवि में पीजी नामांकन पर पड़ रहा है और इसकी वजह से विवि ने अभी सत्र सत्र सत्र 2025-27 में नामांकन की प्रक्रिया शुरू नहीं की है जबकि यह पिछले वर्ष ही पूरी हाे जानी चाहिए थी। विवि का कहना है कि स्नातक छठवें सेमेस्टर की परीक्षा परिणाम जारी हाेने के बाद ही पीजी नामांकन की प्रक्रिया शुरू हाेगी। ऐसे में अभी पीजी नामांकन की प्रक्रिया शुरू हाेने में चार से पांच महीने का समय लगेगा।

इस प्रकार है शुल्क

आर्ट्स काॅमर्स नाॅन प्रेक्टिकल सब्जेक्ट्स: 1110
आर्ट्स प्रेक्टिकल विषय: 1180
साइंस: 1200
वाेकेशनल काेर्स: 1450


Related Articles

Leave a Comment