Home » Jamshedpur News: मानगो में विश्वनाथ ज्वेलर्स से 23 लाख रुपए के गहनों से भरा डिब्बा लेकर युवक चंपत

Jamshedpur News: मानगो में विश्वनाथ ज्वेलर्स से 23 लाख रुपए के गहनों से भरा डिब्बा लेकर युवक चंपत

चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, मामले की जांच में जुटी पुलिस

by Mujtaba Haider Rizvi
जमशेदपुर में शंकोसाई स्थित सोने के गहनों की दुकान में चोरी
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो में उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 1 के पास हरीमंदिर के नजदीक स्थित विश्वनाथ ज्वेलर्स दुकान में चोरी हुई है। मंगलवार की दोपहर में एक युवक दुकान पर आया और गहने देखने लगा। इसी बीच वह गहनों से भरा एक डिब्बा लेकर चुपचाप निकल गया और फरार हो गया। बताया जा रहा है कि इस डिब्बे में लगभग 23 लाख रुपए के सोने के गहने मौजूद हैं। इसका वजन 170 ग्राम बताया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलने पर विश्वनाथ ज्वेलर्स के मालिक विश्वनाथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह किसी काम से दुकान से बाहर गए थे। उनका बेटा दुकान पर बैठा था। तभी वह युवक आया और गहने दिखाने की बात करने लगा। बेटे को बात में उलझा कर वह गहने का बॉक्स लेकर फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि यह युवक सोमवार की शाम को भी दुकान पर आया था। तब उसने रेकी की थी। दुकान पर आकर उसने तावीज और लॉकेट खरीदने की बात कही थी। कई लॉकेट देखे थे। एक तावीज पांच हजार सात सौ रुपये की खरीद कर ले गया था। इसी वजह से दुकानदार का उस युवक पर भरोसा हो गया था कि वह एक ग्राहक है।

लेकिन, खरीदारी नहीं की थी। घटना की जानकारी मिलने पर उलीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकाल लिया है। सीसीटीवी में युवक दुकान में आकर सोने का गहना देखते हुए देखा जा सकता है। इसी बीच युवक गहने का एक डिब्बा पार कर देता है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उलीडीह थाना पुलिस का कहना है कि जल्द ही युवक को गिरफ्तार कर गहने बरामद कर लिए जाएंगे। विश्वनाथ के बेटे ने पुलिस को बताया कि जब वह युवक दुकान से चला गया तो उसे शक हुआ कि गहनों का एक डिब्बा गायब है। इस पर उसने खंगाला तो पता चला कि वाकई एक डिब्बा गायब है। तब उसने सीसीटीवी देखा और अपने पिता को फोन किया।

Read also Chaibasa News : गिधनी स्टेशन पर 12 से 18 अप्रैल तक ट्रेनों का अस्थायी ठहराव, पढ़ें किस उत्सव को लेकर रेलवे ने किया फैसला

Related Articles

Leave a Comment