Home » Jamshedpur News: परसुडीह में कपड़ा दुकान से नकदी ले उड़े चोर, सीसीटीवी से छेड़छाड़ भी की

Jamshedpur News: परसुडीह में कपड़ा दुकान से नकदी ले उड़े चोर, सीसीटीवी से छेड़छाड़ भी की

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur, Parsudih, Theft, Cloth Shop, CCTV Tampering
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र से चोरी की एक बड़ी घटना हुई है। चोरों ने न सिर्फ एक कपड़ा दुकान को निशाना बनाया, बल्कि अपनी पहचान छिपाने के लिए सीसीटीवी कैमरे के साथ भी छेड़छाड़ की है।

यह मामला परसुडीह थाना क्षेत्र के खासमहाल इलाके का है। यहां कांग्रेस पश्चिमी काली माटी पंचायत अध्यक्ष ताहिर मलिक की कपड़ों की दुकान एसके फैशन गारमेंट्स में बीती रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और नकदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए।

चोरी से पहले चोरों ने दुकान के बगल में लगे सीसीटीवी कैमरे का रुख ऊपर की ओर मोड़ दिया, ताकि उनकी तस्वीरें रिकॉर्ड न हो सकें। सीसीटीवी फुटेज में यह साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना रात करीब ढाई बजे की है।

सुबह जब दुकानदार ताहिर मलिक दुकान पहुंचे तो ताला टूटा देख उन्होंने तुरंत परसुडीह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही दुकान और आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि चोरों तक पहुंचा जा सके। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Read Also: Jamshedpur News : 31 जनवरी से जमशेदपुर-कोलकाता और 28 फरवरी से जमशेदपुर-भुवनेश्वर की INDIAone एयर सेवा होने के कगार पर

Related Articles

Leave a Comment