Home » Jamshedpur No Entry: राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर 26 फरवरी को शहर में रहेगी No Entry, इस बार यात्री बसों पर भी पाबंदी

Jamshedpur No Entry: राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर 26 फरवरी को शहर में रहेगी No Entry, इस बार यात्री बसों पर भी पाबंदी

शहर में नहीं प्रवेश कर पाएंगे भारी व्यावसायिक माल वाहक वाहन, डीसी, एसएसपी और ट्रैफिक डीएसपी के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी हुआ आदेश

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur no entry 12 (1)
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 26 फरवरी को जमशेदपुर आ रही हैं। वह यहां मरीन ड्राइव पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। इसके अलावा मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज बारीडीह जाएंगी। वहां भी उनका कार्यक्रम है। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने शहर में 26 फरवरी को नो एंट्री लगा दी है। नो एंट्री का आदेश डीसी कर्ण सत्यार्थी, एसएसपी पीयूष पांडे और डीएसपी ट्रैफिक नीरज के संयुक्त आदेश से जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार 26 फरवरी को सुबह 6:00 बजे से रात 11:00 बजे तक शहर में नो एंट्री रहेगी। सभी प्रकार के भारी वाहन और माल वाहक चार पहिया वाहनों का परिचालन पूरी तरह वर्जित रहेगा।

यही नहीं इस बार नो एंट्री में यात्री बसों को भी शामिल किया गया है। 26 फरवरी को सुबह 11:00 से शाम 4:30 बजे तक शहर में यात्री बसों का भी परिचालन पूरी तरह ठप रहेगा।

Read Also: Joba Majhi statement : जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाला है अबुआ दिशोम बजट : जोबा माझी

Related Articles

Leave a Comment