Home » Jamshedpur News : उत्तरी सरजामदा पंचायत में रास्ते में बनाया जा रहा सामुदायिक भवन, ग्रामीणों ने हंगामा कर निर्माण कार्य रोका

Jamshedpur News : उत्तरी सरजामदा पंचायत में रास्ते में बनाया जा रहा सामुदायिक भवन, ग्रामीणों ने हंगामा कर निर्माण कार्य रोका

Jharkhand Hindi News : सामुदायिक भवन विधायक निधि से बनाया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सामुदायिक भवन का निर्माण करने से पहले ग्राम सभा का आयोजन करना चाहिए था। लेकिन, ग्राम पंचायत को सामुदायिक भवन के निर्माण की जानकारी नहीं दी गई

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर प्रखंड के उत्तरी सरजामदा पंचायत में बवाल हुआ है। सरजामदा गुरुद्वारा के पास सरकारी जमीन पर बन रहे सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य ग्रामीणों ने रोक दिया। ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि जहां पर सामुदायिक भवन बनाया जा रहा है वह रास्ता है। उधर से लोग आना-जाना करते हैं। कुछ लोग इस रास्ते को बंद करना चाहते हैं। इसीलिए यहां सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि यह सामुदायिक भवन विधायक निधि से बनाया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सामुदायिक भवन का निर्माण करने से पहले ग्राम सभा का आयोजन करना चाहिए था। लेकिन, ग्राम पंचायत को सामुदायिक भवन के निर्माण की जानकारी नहीं दी गई। किसी ग्रामीण को कुछ नहीं बताया गया और बिना ग्राम सभा कराए ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया था।

ग्रामीणों का कहना है कि जल्द ही ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा और ग्रामीणों को वस्तु स्थिति से अवगत कराया जाएगा। साथ ही आगे का क्या फैसला होगा इस पर विचार होगा। एक ग्रामीण सुरेंद्र महतो ने आरोप लगाया कि जहां भवन का निर्माण चल रहा है। वह गांव का आवागमन मार्ग है। इसीलिए ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं।

प्रजापति समाज को सामुदायिक भवन के लिए दी गई है जमीन

बताया जा रहा है कि जिस जमीन पर यह सामुदायिक भवन बनाया जाएगा। उसका प्लाट नंबर 1201 और 1205 है। खाता नंबर 479 है। इस भूमि को सरकार की तरफ से प्रजापति समाज को सामुदायिक भवन निर्माण के लिए दिया गया था। उत्तरी सरजामदा पंचायत जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में आती है। जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी की अनुशंसा पर जमशेदपुर प्रखंड की तरफ से यहां सामुदायिक भवन का निर्माण हो रहा है। जमशेदपुर अंचल की तरफ से इस भूमि पर सरकारी जमीन होने का बोर्ड भी लगा दिया गया है। फिर भी ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं।

जमीन पर है भू माफिया की नजर

सरकारी जमीन पर पहले से भू-माफिया नज़र लगाए हुए थे। सरकारी अधिकारियों का कहना है कि अतिक्रमण से जमीन को बचाने के लिए ही सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों के हंगामा के बाद निर्माण कार्य बंद कर दिया गया है।

Read Also- Jamshedpur News : बिरसानगर में एक कारोबारी के गोदाम में चोरी, 30 हजार रुपए का माल पार कर ले गए चोर

Related Articles