Home » Jamshedpur News : जमशेदपुर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया खुलासा, चोरी की बाइक के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Jamshedpur News : जमशेदपुर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया खुलासा, चोरी की बाइक के साथ तीन युवक गिरफ्तार

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। मामला बर्मामाइंस थाना में एक नवंबर को दर्ज किया गया था। गिरफ्तार युवकों में बिट्टू कालिंदी (उम्र 21 वर्ष), सुमित वर्मा (उम्र 20 वर्ष) और रोहित वर्मा (उम्र 22 वर्ष) हैं। सभी कंचन नगर, बर्मामाइंस के रहने वाले हैं। बिट्टू कालिंदी का पुराना आपराधिक है। वह गोलमुरी थाना में चोरी के एक मामले में नामजद रहा है।

आवेदक प्रभात रंजन मिश्रा ने 23 अक्टूबर 2025 को थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस (नंबर- JH05BW-1057) मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के एनटीटीएफ कॉलेज के बाहर से चोरी कर ली है। घटना को देखते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया और क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान पुलिस को कामयाबी मिली, जब टीआरएफ गेट के सामने डनलप मैदान के पास बिना नंबर प्लेट की काली स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोका और गाड़ी के कागजात मांगे, लेकिन वे कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके। शक गहराने पर पुलिस ने मोटरसाइकिल के इंजन और चेसिस नंबर की जांच की, जो चोरी की गई बाइक से मेल खा गए। इसके बाद पुलिस ने तीनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और बाइक को जब्त कर थाना लाया गया।

Read Also- Bokaro Illegal Liquor Racket : बोकारो के चास में अंतरराज्यीय अवैध शराब गिरोह का खुलासा, 11 गिरफ्तार, सरगना की तलाश

Related Articles