Home » Jamshedpur News: जमशेदपुर में रामनवमी का भव्य जुलूस, जय श्रीराम के नारों से गूंजा शहर

Jamshedpur News: जमशेदपुर में रामनवमी का भव्य जुलूस, जय श्रीराम के नारों से गूंजा शहर

जुलूस मार्ग को भगवा झंडों और आकर्षक सजावट से सजाया गया था। युवाओं ने लाठी, तलवार और पारंपरिक करतब दिखाकर लोगों का मन मोह लिया।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : रामनवमी के पावन अवसर पर शनिवार को जमशेदपुर में भव्य जुलूस निकाला गया। शहर के विभिन्न इलाकों से अखाड़ा समितियां पारंपरिक वेशभूषा में ढोल-नगाड़ों की गूंज और “जय श्रीराम” के उद्घोष के साथ सड़कों पर उतरीं। पूरे शहर का माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण नजर आया।

जुलूस मार्ग को भगवा झंडों और आकर्षक सजावट से सजाया गया था। युवाओं ने लाठी, तलवार और पारंपरिक करतब दिखाकर लोगों का मन मोह लिया। डीजे और आतिशबाजी के बीच श्रद्धालु पूरे जोश के साथ झूमते नजर आए। जुलूस में भगवान श्रीराम और हनुमान की जीवंत झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।

शहर के साकची गोलचक्कर पर विभिन्न अखाड़ा समितियों का जुटान हुआ, जहां से जुलूस आगे बढ़ा। मानगो, बिष्टुपुर, कदमा, सोनारी, गोलमुरी, टेल्को समेत कई क्षेत्रों से निकले अखाड़ों ने देर शाम तक खरकई नदी और स्वर्णरेखा नदी के घाटों पर झंडों का विसर्जन किया।जुलूस के दौरान जगह-जगह सेवा शिविर लगाए गए थे, जहां श्रद्धालुओं के लिए चना, शरबत, लस्सी और ठंडा पानी की व्यवस्था की गई।

कई सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर सेवा में भाग लिया, जिससे सेवा और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सका।इस दौरान झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और मानगो की मेयर सुधा गुप्ता भी विभिन्न अखाड़ा कार्यक्रमों में शामिल हुए। समिति की ओर से उन्हें पारंपरिक रूप से सम्मानित किया गया।

बन्ना गुप्ता ने डंका बजाकर और लाठी भांजकर उत्सव में हिस्सा लिया और कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम सभी के जीवन में सुख-समृद्धि लाएं।घाटशिला में भी दिखा उत्साहघाटशिला में भी रामनवमी के अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया। विभिन्न अखाड़ा समितियों के युवाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। सेवा शिविरों के माध्यम से हजारों श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और पेयजल की व्यवस्था की गई। जुलूस में सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की भी सक्रिय भागीदारी रही।

Related Articles

Leave a Comment