Home » Jamshedpur : आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो बिरसानगर में नहीं उठेगा रामनवमी का झंडा, सुलग उठा दो दिन पुराना मामला

Jamshedpur : आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो बिरसानगर में नहीं उठेगा रामनवमी का झंडा, सुलग उठा दो दिन पुराना मामला

समिति के लोगों का आरोप है कि पुलिस अब तक किसी भी आरोपी को जेल नहीं भेज पाई है। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी से बातचीत कर अपनी नाराजगी जाहिर की और जल्द कार्रवाई की मांग दोहराई।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में दो दिन पहले हुए चापड़ हमले के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। बिरसानगर की रामनवमी समिति ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो इस बार रामनवमी का झंडा नहीं उठाया जाएगा।गुरुवार को समिति के सदस्यों ने टेल्को थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया और पुलिस से तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। ज्ञात हो कि मंगलवार रात टेल्को थीम पार्क में आदर्श सिंह नामक युवक पर चापड़ से हमला किया गया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

समिति के लोगों का आरोप है कि पुलिस अब तक किसी भी आरोपी को जेल नहीं भेज पाई है। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी से बातचीत कर अपनी नाराजगी जाहिर की और जल्द कार्रवाई की मांग दोहराई।इस मामले में एक युवती का नाम भी सामने आ रहा है। समिति का कहना है कि युवती को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है और वह कथित तौर पर लोगों को धमकी दे रही है। पुलिस पर आरोप है कि मामले में ढिलाई बरती जा रही है।

वहीं थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अब तक चार लोगों को हिरासत में लिया गया था, जिनमें से दो को छोड़ दिया गया है, जबकि बाकी से पूछताछ जारी है।बताया जा रहा है कि घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला है। घायल युवक कथित तौर पर युवती से एकतरफा प्रेम करता था और उसे लेकर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद यह हिंसक घटना हुई।अब रामनवमी जैसे बड़े त्योहार से ठीक पहले झंडा नहीं उठाने की चेतावनी के बाद पुलिस पर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दबाव और बढ़ गया है।

Read also – Jamshedpur News : टेल्को में युवक पर चापड़ व तलवार से हमला, हालत गंभीर, चार हिरासत में

Related Articles

Leave a Comment