Home » Jamtara News: बिचौलियों का खेल, आंगनबाड़ी सेविका को बना दिया मनरेगा मजदूर, होता रहा भुगतान

Jamtara News: बिचौलियों का खेल, आंगनबाड़ी सेविका को बना दिया मनरेगा मजदूर, होता रहा भुगतान

by Vivek Sharma
जामताड़ा में आंगनबाड़ी सहायिका को मनरेगा मजदूर दिखाकर छह बार भुगतान, सूचना अधिकार से मामला उजागर, कार्रवाई की मांग।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamtara : जामताड़ा जिले में संचालित मनरेगा याेजानाओं में चल रहे गोरखधंधे कई बार उजागर हो चुके हैं। कुछ महीनों पहले जामताड़ा के एक पूर्व डीसी की तस्वीर मनरेगा योजना के मजदूर की जगह लगाकर बिचौलियों ने डीसी को ही मनरेगा मजदूर बना दिया था, अब ताजा मामला कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के भेलुआ पंचायत से सामने आया है।

कुंडहित प्रखंड अंतर्गत भेलुआ पंचायत में आंगनबाड़ी टू की सहायिका को ही बिचौलियों ने मनरेगा बनाए रखा। हद तो यह हुई कि सहायिका पद नियुक्ति के बाद भी महिला को लाभुक बताकर छह बार मनरेगा मजदूरी मद का भुगतान भी करवा लिया गया।
भेलुआ आंगनबाड़ी केंद्र टू के सहायिका सावित्री मुर्मू का जाब कार्ड जेएच-12/002/11-002/154 है। इस जाब कार्ड से सावित्री मुर्मू के नाम से कोई बार मनरेगा मजदूर का पैसा का भुगतान हो चुका है।

निकाला गया है मस्टर रोल

20 से 26 मई 2025, 15 से 21 जुलाई 2025, 23 से 29 जुलाई, एक से सात अगस्त 2025 तक मस्टर रोल निकालने की बात सामने आई है। जबकि इस दौरान सावित्री मुर्मू एक में 2025 को आंगनबाड़ी केंद्र भेलुआ टू में सहायिका के पद पर योगदान दे चुकी थी। इसका खुलासा तब हुआ जब भेलुआ पंचायत के सामाजिक कार्यकर्ता सहदेव हेम्ब्रम ने सूचना अधिकार के तहत भेलुआ पंचायत के आदिवासी टोला के नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिका सावित्रि मुर्मू की नियुक्ति तिथी की जानकारी मांगी।

डीसी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग

जिसे जनसूचना पदाधिकारी द्वारा जानकारी देते हुए सावित्री मुर्मू का आंगनबाड़ी केंद्र भेलुआ आदिवासी टोला के आंगनबाड़ी केंद्र में एक मई 2025 को योगदान देने के बाद लगातार मनरेगा योजना में मजदूरी का काम किया। अब मामला उजागर होने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सहदेव हेम्ब्रम ने जामताड़ा डीसी को आवेदन देकर उक्त मामले में संबंधित कर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। सहदेव हेम्ब्रम ने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिका पद पर कार्यरत होने के बावजूद मनरेगा योजना के मास्टर रोल से अवैध तरीके से पैसा निकासी कर सरकार को धोखा देने का काम किया है।
वहीं इस संबंध में आंगनबाड़ी सहायिका सावित्री मुर्मू ने बताया कि एक मई 2025 को योगदान देने के बाद उसने मनरेगा में काम नहीं किया है और ना ही मुझे इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी ही है। सहायिका पद पर योगदान देने के पहले उन्होंने मनरेगा मजदूर के रूप में कार्य किया है।

READ ALSO: Jamshedpur Education: 16 से भरा जाएगा यूजी छठवें सेमेस्टर की परीक्षा के लिए फाॅर्म



Related Articles

Leave a Comment