Home » Jamtara Jewellery Theft : लुटेरों को पकड़ने निकली थी पुलिस, ज्वेलरी शाॅप में हो गई लाखों की चोरी

Jamtara Jewellery Theft : लुटेरों को पकड़ने निकली थी पुलिस, ज्वेलरी शाॅप में हो गई लाखों की चोरी

by Birendra Ojha
Jamtara Jewellery Theft
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जामताड़ा : झारखंड के जामताड़ा में कायस्थपाड़ा चौक पर आभूषण की दुकान में गोली मारकर की गई लूट की वारदात निपटाने में पुलिस जुटी थी कि गुरुवार को देर रात मिहिजाम के एक आभूषण दुकान में लाखों की चोरी हो गई। क्रिसमस की रात पुलिस पिछले वारदात के अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही थी कि इसी बीच मिहिजाम बाजार में शिरडी ज्वेलर्स के पीछे दीवार में सेंध लगा कर चोर लाखों के गहने ले उड़े। लगातार हो रही वारदात पुलिस-प्रशासन को परेशान कर रही है।

वहीं, चोरी की घटनाओं से कारोबारियों और आमजनों में पुलिस-प्रशासन के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है। गुरुवार को देर रात आभूषण दुकान में हुई चोरी की घटना में गहनों की कीमत का पता नहीं चल पाया है। दुकान के मालिक शिव कुमार ने बताया कि सुबह जब वह दुकान खोलने आए तो उन्होंने देखा कि दुकान के पीछे की दीवार कटी हुई है और अंदर से ज्यादातर गहने व सामान गायब हैं।


वहीं मौके पर पहुंचे मिहिजाम के थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और जल्दी ही चोरी का खुलासा होगा। घटना के बाद फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी पहुंची है और मामले की पड़ताल में जुटी रही। घटना की सूचना पाकर भाजपा के जामताड़ा जिला अध्यक्ष सुमित शरण भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि लगातार हो रही ऐसी घटनाओं को देखकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दो दिन पहले ही जामताड़ा वर्मा ज्वेलर्स में गोली बारी करके चोरी और आज मिहिजाम मुख्य बाजार में चोरी की वारदात हो गई। आखिर जनता ऐसी पुलिसिंग से कैसे सुरक्षित महसूस करेगी। जिले की कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है।

Read Also- IPS AV Homkar Central Deputation : IPS अमोल विनुकांत होमकर बने CRPF में IG, गृह मंत्रालय ने झारखंड सरकार को लिखा पत्र

Related Articles