Home » जापान की राजधानी टोक्यो में बड़ा हादसा , लैंडिंग के वक्त दो विमानों में टक्कर, पांच की मौत

जापान की राजधानी टोक्यो में बड़ा हादसा , लैंडिंग के वक्त दो विमानों में टक्कर, पांच की मौत

by Rakesh Pandey
Japan Plane Catches Fire
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

स्पेशल डेस्क : जापान की राजधानी टोक्यो के हनेडा एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा (Japan plane catches fire ) हुआ है। एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त दो विमानों में टक्कर के बाद एक विमान रनवे पर ही जलकर खाक हो गया। जबकि पांच लोगों की मरने की सूचना है। दो विमानों में से एक विमान जापान एयरलाइंस का था, जबकि दूसरा विमान कोस्ट गार्ड का बताया जा रहा है। जापान एयरलाइंस के इस प्लेन में जब आग लगी तो इसमें 367 पैसेंजर्स और 12 क्रू मेंबर्स सवार थे।

कोस्ट गार्ड के विमान में भी 6 क्रू मेंबर्स सवार थे

जापानी न्यूज एजेंसी क्योडो की रिपोर्ट के मुताबिक, बताया जा रहा है कि ये विमान एयरपोर्ट पर खड़े एक-दूसरे से टकरा गए। टक्कर के दौरान कोस्ट गार्ड के विमान में भी 6 क्रू मेंबर्स के मौजूद रहने की बात कही जा रही है। (Japan plane catches fire ) NHK की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना के बाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लगा दी गई। इसके बाद आग बुझाने के लिए टोक्यो अग्निशमन विभाग की ओर से लगभग 70 फायर ट्रक और अन्य वाहन भेजे गए हैं।

Japan Plane Catches Fire: मीडिया में जारी किए वीडियो

जापानी मीडिया ने इस घटना की CCTV फुटेज जारी की है, जिसमें विमान की खिड़की और इसके नीचे से आग की लपटों को निकलते साफ देखा सकता है। वीडियो में अग्निशमन दल आग बुझाने प्रयास कर रही है। NHK मुताबिक, जिस फ्लाइट में आग लगी है उसका नंबर JAL 516 था और इस फ्लाइट ने होक्काइडो से उड़ान भरी थी। (Japan plane catches fire ) जानकारी के अनुसार, आग विमान के विंग में लगी थी, जिसमें इंजन सेट रहता है। देखते ही देखते आग विंग के आसपास के हिस्से में भी फैल गई। इसके बाद विमान को तुरंत रोका गया और इमजरेंसी एग्जिट से सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया।

फिक्स्ड-विंग विमान में पांच लोगों की मौत

जापान टाइम्स के मुताबिक, फ्लाइट से कुल 367 यात्री सवार थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बताया जा रहा है कि जापान एयरलाइंस की फ्लाइट से हनेडा एयर बेस का MA722 फिक्स्ड-विंग विमान टकराया था। फिक्स्ड-विंग विमान में सवार छह लोग सवार थे, जिनमें से एक भागने में कामयाब रहा, लेकिन पांच लोगों की मौत हो गई है।

एयरपोर्ट की सभी उड़ानें डायवर्ट

एयरपोर्ट बंद होने की वजह से वहां लैंड करने वाले विमानों को देश के दूसरे एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया। हनेडा एयरपोर्ट की गिनती जापान के व्यस्त एयरपोर्ट में से एक में होती है। (Japan plane catches fire ) एयरपोर्ट पर यह घटना ऐसे वक्त में हुई है, जब लाखों जापानी नए साल की छुट्टियों मनाने के बाद अपने शहर लौट रहे थे।

READ ALSO: महिलाओं से अपराध के मामले में टॉप 5 राज्यों में यूपी-बिहार, देखिए पूरी लिस्ट

Related Articles