Home » Jamshedpur News: रुपए लेने के बाद भी ज्वेलर्स ने गहने बनाकर नहीं दिए, FIR दर्ज

Jamshedpur News: रुपए लेने के बाद भी ज्वेलर्स ने गहने बनाकर नहीं दिए, FIR दर्ज

प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी पुलिस, आरोपी की तलाश जारी

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Jeweller Fraud Case
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : आजाद नगर थाना क्षेत्र के मानगो उर्दू स्कूल के पास रहने वाले एक ज्वेलर्स ने रुपए लेने के बावजूद ग्राहक को गहने बनाकर नहीं दिए हैं। इस मामले में ग्राहक आजाद नगर के ही ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 3 की रहने वाली शाहीना बेगम ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सोमवार को पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ज्वेलर्स जितेंद्र वर्मा की आजाद नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड पर दुकान है। पुलिस को शाहीना बेगम ने बताया कि उन्होंने 25 सितंबर साल 2014 को जितेंद्र वर्मा को गहने बनाने के लिए रुपए दिए थे। कई महीने तक जितेंद्र वर्मा टालमटोल करना करता रहा। उसने गहने बनाकर नहीं दिए। फिर वह अचानक गायब हो गया। उसकी वर्षा ज्वेलर्स वर्क्स दुकान भी बंद थी।

15 दिन पहले लोगों ने पकड़ा था ज्वेलर्स को

बताते हैं कि 15 दिन पहले जितेंद्र वर्मा अपनी दुकान खोलने आया। इसकी भनक लगने पर शाहीना बेगम अपने परिचितों के साथ मौके पर पहुंचीं और जितेंद्र वर्मा को पकड़ लिया। जितेंद्र वर्मा ने आश्वासन दिया कि वह गहने बना कर दे देगा। उसने सबको बेवकूफ बनाया और कहा कि गहने बने हुए हैं। वह गहने लाकर दे देगा। लोगों को चकमा देने के बाद जितेंद्र वर्मा फिर फरार हो गया है। इसी के बाद शाहीना बेगम ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि वह जितेंद्र वर्मा की तलाश कर रही है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read Also: Chaibasa News : बच्चा चोर की अफवाह पर चक्रधरपुर में वृद्ध महिला की पिटाई, पुलिस ने शांति और सहयोग करने की अपील की

Related Articles

Leave a Comment