Home » IAS विनय चौबे के करीबी विनय सिंह की मोटर एजेंसियों पर ACB का बड़ा छापा, करोड़ों के निवेश की जांच

IAS विनय चौबे के करीबी विनय सिंह की मोटर एजेंसियों पर ACB का बड़ा छापा, करोड़ों के निवेश की जांच

निवेश की गई राशि के स्रोत को लेकर अब तक कोई साफ जानकारी सामने नहीं आई है।

by Reeta Rai Sagar
ACB Raid in Jharkhand.
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की विशेष टीम ने मंगलवार को निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे के करीबी माने जाने वाले ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह के ठिकानों पर व्यापक छापेमारी की। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में की जा रही है।

एसीबी की टीम ने रांची, धनबाद, कोडरमा और देवघर सहित झारखंड के कई जिलों में स्थित मोटर एजेंसियों और शोरूम पर एक साथ दबिश दी‌ है। विनय सिंह और स्निग्धा सिंह इस मामले में प्राथमिक अभियुक्त बताए जा रहे हैं।

इन ठिकानों पर हुई छापेमारी

  • महिंद्रा नेक्सजेन सॉल्यूशन, करमटोली – रांची
  • एसएस मोटोजेन, डिबडीह – रांची
  • एसएस मोटोजेन, झुमरी तिलैया – कोडरमा
  • टाटा मोटर्स शोरूम, मोहनपुर – देवघर
  • मोटोजेन शोरूम – धनबाद

सूत्रों के अनुसार, एसीबी को पुख्ता जानकारी मिली है कि इन मोटर एजेंसी शोरूमों में करोड़ों रुपये का निवेश किया गया है। हालांकि, निवेश की गई राशि के स्रोत को लेकर अब तक कोई साफ जानकारी सामने नहीं आई है। एजेंसी को इस संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका है, जिसके बाद दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।

एसीबी की कार्रवाई से राज्य के प्रशासनिक और कारोबारी गलियारों में हड़कंप मच गया है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Also Read: Gumla News : गुमला में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंडवासियों को बताया अत्यंत परिश्रमी, कहा- लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जनता से जुड़ाव में निहित

Related Articles