Home » Jharkhand Board Exam 2026 Date Sheet : झारखंड बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 3 फरवरी से 10वीं व 12वीं की परीक्षा, देखें पूरा Exam Schedule

Jharkhand Board Exam 2026 Date Sheet : झारखंड बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 3 फरवरी से 10वीं व 12वीं की परीक्षा, देखें पूरा Exam Schedule

by Anand Mishra
Jac
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi (Jharkhand) : झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) ने वर्ष 2026 की वार्षिक माध्यमिक (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा का डेटशीट जारी कर दिया है। दोनों परीक्षाएं 3 फरवरी से आरंभ होंगी। 10वीं की परीक्षा पहली पाली में सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और 12वीं की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने विद्यार्थियों से आग्रह किया है कि वे समय से परीक्षा केंद्र पहुंचें और प्रवेश पत्र साथ रखना न भूलें।

10वीं बोर्ड परीक्षा समय सारिणी (वार्षिक 2026)

  • 3 फरवरी : आईआईटी एवं अन्य व्यावसायिक विषय
  • 4 फरवरी : हिन्दी (कोर्स A एवं B)
  • 5 फरवरी : वाणिज्य / संस्कृत
  • 6 फरवरी : उर्दू / बांग्ला / उड़िया
  • 7 फरवरी : सामाजिक विज्ञान
  • 9 फरवरी : विज्ञान
  • 10 फरवरी : संगीत
  • 11 फरवरी : गणित
  • 13 फरवरी : अंग्रेजी
  • 14 फरवरी : खड़िया / खोरठा / कुर्माली / नगपुरी / पंचपरगनिया
  • 16 फरवरी : संस्कृत
  • 17 फरवरी : अरबी / फारसी / संथाली / मुंडारी / उरांव
  • 18 फरवरी : हिन्दी ‘A’ एवं अंग्रेज़ी ‘A’
  • 20 फरवरी : अनिवार्य कोर भाषा
  • 23 फरवरी : हिन्दी ‘B’ + मातृभाषा

12वीं बोर्ड परीक्षा समय सारिणी (वार्षिक 2026)

  • 3 फरवरी : व्यावसायिक विषय (कला, विज्ञान, वाणिज्य)
  • 4 फरवरी : अर्थशास्त्र, मानव विज्ञान
  • 5 फरवरी : गणित / सांख्यिकी, व्यापार अध्ययन, लेखा
  • 6 फरवरी : भौतिक विज्ञान
  • 9 फरवरी : जीव विज्ञान, व्यवसाय अध्ययन, समाजशास्त्र
  • 10 फरवरी : भूविज्ञान, व्यवसाय गणित, भूगोल
  • 11 फरवरी : उद्यमिता, गृह विज्ञान
  • 13 फरवरी : दर्शनशास्त्र, रसायन
  • 14 फरवरी : इतिहास
  • 16 फरवरी : राजनीतिक विज्ञान
  • 17 फरवरी : मनोविज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान
  • 18 फरवरी : अनिवार्य कोर भाषा
  • 20 फरवरी : संगीत
  • 21 फरवरी : ऐच्छिक भाषा
  • 22 फरवरी : अतिरिक्त भाषा
  • 23 फरवरी : अनिवार्य कोर भाषा (हिन्दी A और अंग्रेज़ी A)

Also Read : Ranchi School Bus Accident : रांची में बेहोश हुआ चालक, बेकाबू स्कूल बस ने मचाई अफरा-तफरी, कई बाइक क्षतिग्रस्त, बच्चे सुरक्षित

Related Articles