Home » Chaibasa Court Inspection : झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस महेश शरद चंद्र सोनक ने व्यवहार न्यायालय का किया निरीक्षण, लगाया पौधा

Chaibasa Court Inspection : झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस महेश शरद चंद्र सोनक ने व्यवहार न्यायालय का किया निरीक्षण, लगाया पौधा

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa Court Inspection
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस महेश शरद चंद्र सोनक शनिवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा पहुंचे। जिले के दौरे पर पहुंचने पर सर्किट हाउस में जिला प्रशासन द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जहां उपायुक्त चंदन कुमार पुलिस अधीक्षक अमित रेनू, डीडीसी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सर्किट हाउस से मुख्य न्यायाधीश सीधे चाईबासा व्यवहार न्यायालय पहुंचे। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। पारंपरिक झारखंडी रीति रिवाज से स्वागत करते हुए उन्हें पत्ते की टोपी पहनाई गई। इससे पूरा परिसर उत्साह पूर्ण हो गया। इसके बाद मुख्य न्यायाधीश ने व्यवहार न्यायालय के विभिन्न विभागों का गहन निरीक्षण किया।

चीफ जस्टिस ने न्यायिक अधिकारियों के साथ की मीटिंग

उन्होंने न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की और लंबित मामलों के निपटारे की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से स्वच्छता, ई-कोर्ट सुविधाओं और रिकॉर्ड रूम के रख-रखाव पर ध्यान देने का निर्देश दिया। इससे पहले उन्होंने व्यवहार न्यायालय परिसर में पौधा रोपण किया।
इसके बाद नए बार एसोसिएशन भवन का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उनके आगमन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और अधिवक्ताओं ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहम्मद शाकिर, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सूर्य भूषण ओझा, निबंधक, व्यवहार न्यायालय पूजा पांडे
सहित सभी न्यायिक अधिकारी उपस्थित थे।

कोर्ट परिसर को और बेहतर बनाना है: चीफ जस्टिस

झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस महेश शरद चंद्र सोनक ने कहा कि चाईबासा आने पर बहुत अच्छा लगा। उन्होंने व्यवहार न्यायालय का व्यवस्था भी देखकर काफी प्रशंसा करते हुए कहा कि कोर्ट परिसर को और बेहतर बनाना है।

Read ALso- Chaibasa Crime : लेन देन के विवाद में सुपारी किलर बुलाकर कराई दोस्त की हत्या, दो गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Comment