Home » JHARKHAND CM NEWS: सीएम हेमंत सोरेन ने एक्स पर किया पोस्ट, जानें क्या लिखा केरल की दिवंगत आलिन के बारे में 

JHARKHAND CM NEWS: सीएम हेमंत सोरेन ने एक्स पर किया पोस्ट, जानें क्या लिखा केरल की दिवंगत आलिन के बारे में 

by Vivek Sharma
सीएम हेमंत सोरेन ने दिवंगत आलिन शेरिन अब्राहम को श्रद्धांजलि दी, अंगदान को बताया महादान और माता-पिता के साहस को नमन किया।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने एक्स हैंडल (X handle) पर ट्वीट कर कहा है कि हमारे देश, केरल की नन्ही बिटिया आलिन शेरिन अब्राहम… यह नाम पूरे देश को द्रवित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि अपनी संतान को खो देना किसी भी माता-पिता के लिए सबसे असहनीय क्षण होता है। ऐसे समय में जब हृदय शोक से भरा हो, अपने जिगर के टुकड़े के अंग दान करने का निर्णय शेरिन एन जॉन और अरुण अब्राहम के लिए साधारण नहीं, बल्कि अद्भुत साहस, त्याग और करुणा का उदाहरण है। यह केवल अंगदान नहीं था, यह मानवता के प्रति उनकी अटूट आस्था का जीवंत प्रमाण था। आलिन का जीवन भले ही अल्पकालिक रहा, पर आज वह कई घरों की उम्मीद बनकर जीवित है और अमर हो गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि दिवंगत आलिन के माता-पिता ने जो किया, वह पूरी मानवता के लिए एक अमिट मिसाल है। ऐसी मिसाल जो हर सीमा, हर भाषा और हर भेद से भी ऊपर है। मैं नन्ही आलिन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और माता-पिता के अद्वितीय साहस को नमन करता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि केरल के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन जी की संवेदनशीलता को भी नमन करता हूं, जिन्होंने दिवगंत आलिन के अंतिम संस्कार को राजकीय सम्मान देकर मानवता के इस संदेश को और ऊंचाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि दूसरों को जीवन देने का महादान है-अंगदान। झारखंड राज्य में भी अंगदान की नीति को और सुदृढ़ बनाने के लिए राज्य सरकार हर आवश्यक कदम उठाएगी।

READ ALSO:Chaibasa Rail Accident : मालगाड़ी की चपेट में आने से बिहार के युवक की चाईबासा में मौत

Related Articles

Leave a Comment