Home » झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे भोगनाडीह, वीर शहीद सिदो-कान्हू को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे भोगनाडीह, वीर शहीद सिदो-कान्हू को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

साहिबगंज:  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हूल दिवस के अवसर पर शहीद स्थल, पंचकठिया, बरहेट, साहिबगंज में पारंपरिक विधि- विधान से पूजा की और अमर वीर शहीद सिदो -कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद मुख्यमंत्री संताल परगना के भोगनाडीह पहुंचे.

क्रांतिस्थल पर माल्यार्पण करते मुख्यमंत्री

 

यहां भव्य कार्यक्रम में शामिल हुए और शहीद सिदो-कान्हू के वंशजों को सम्मानित किया. साथ ही 55 योजनाओं का शिलान्यास किया. इसके बाद मुख्यमंत्री सिदो-कान्हू के वंशजों से मुलाकात की. बता दें कि सिदो-कान्हू हूल क्रांति के नायक थे. आदिवासियों को एकजुट कर उन्होंने अंग्रेजों और सामंतों के खिलाफ विद्रोह किया था. इस नायक की याद में हर साल उनकी जयंती और पुण्यतिथि पर भोगनाडीह में विशेष आयोजन होते हैं.

सिदो-कान्हू के वंशजों के लिए अब तक की अलग-अलग सरकारों ने अलग-अलग सुविधाएं दी हैं, लेकिन अभी भी हूल क्रांति के नायक के वंशज डाड़ी यानी झरना का पानी पीते हैं. इस अवसर पर सीएम हेमंत सोरेन ने सिदो कान्हू के परिवार की बहू बीटिया हेंब्रम से मुलाकात की. साहिबगंज जिले के भोगनाडीह में सीएम हेमंत सोरेन हूल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में परिसंपत्तियों का वितरण किया. इस दौरान टीबी की मरीजों को दवा प्रदान किया गया. कालाजार से ठीक हुई महिलाओं को प्रोत्साहन राशि दी गयी.


बता दें कि वनांचल ट्रेन के आने से पहले ही झामुमो कार्यकर्ता सीएम के स्वागत के लिए बरहरवा रेलवे स्टेशन पहुंच चुके थे. आज साहिबगंज में अहले सुबह ही तेज बारिश शुरू हो गयी. लेकिन, सीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पदाधिकारी व जवान पूरी तरह से मुस्तैद दिखे. गार्ड ऑफ ऑनर के लिए पहले एक नंबर प्लेटफॉर्म के लिफ्ट के समीप स्थल का चयन किया गया था, लेकिन बारिश शुरू होने के कारण प्लेटफॉर्म संख्या एक पर सीएम को गारद सलामी दी गयी. इसके बाद मुख्यमंत्री सभा स्थल पहुंचे।

READ ALSO : गृहमंत्री अमित शाह के दौर के बाद सीएम नीतीश रेस : मुख्यमंत्री ने विधायकों को पटना किया तलब, वन टू वन ले रहे क्षेत्र का फीडबैक, अफसरों के कामकाज पर उठाये सवाल

हेमंत सोरेन ने किया ई-हॉस्पिटल का शुभारंभ

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज ई-हॉस्पिटल का शुभारंभ किया. इसके जरिये लोग डॉक्टर से ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट ले सकेंगे. इस अवसर पर 600 से अधिक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया. हूल दिवस पर भोगनाडीह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कई विभागों में नौकरी पाने वाले लोगों को नियुक्ति पत्र और सखी मंडल को 10.77 करोड़ रुपये की राशि भी दी. इससे पहले शहीद सिदो-कान्हू के वंशजों को सम्मानित भी किया गया. मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत एक महिला को 4 लाख से अधिक का चेक प्रदान किया गया.

Related Articles