Home » Dhanbad News: धनबाद में बच्चा चोर की अफवाह पर युवक की बेरहमी से पिटाई, किन्नर पर भी भीड़ का हमला

Dhanbad News: धनबाद में बच्चा चोर की अफवाह पर युवक की बेरहमी से पिटाई, किन्नर पर भी भीड़ का हमला

दोनों मामलों की पुलिस कर रही जांच, किन्नर के पास से नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad: धनबाद के राजगंज थाना क्षेत्र के महतोटांड़ गांव में बच्चा चोर होने की अफवाह के बाद ग्रामीणों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में गहरी चोटें आई हैं। अफवाह फैलते ही आसपास के करीब पांच गांवों के लोग मौके पर जुट गए। भीड़ के हाथों में लाठी, कुल्हाड़ी और तीर-धनुष थे। इससे माहौल बेहद उग्र हो गया।

बीच बचाव करने वालों को भी पड़ी लाठियां

घटना की सूचना मिलते ही महेशपुर पंचायत के मुखिया मनोज महतो मौके पर पहुंचे और युवक को बचाने की कोशिश की। इस दौरान उन्हें भी ग्रामीणों के रोष का सामना करना पड़ा, यहां तक कि उसकी पैंट तक फट गई। जय गुरुदेव आश्रम के सेवकों को भी बीच-बचाव में लाठियां खानी पड़ीं। काफी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया गया।इधर, धनबाद के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र में भी बच्चा चोरी की अफवाह ने कानून-व्यवस्था को चुनौती दी। मटकुरिया श्मशान घाट के पास बच्चा चोर होने के शक में लोगों ने एक किन्नर की पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे भीड़ से सुरक्षित निकालकर थाने ले आई।

भीख मांग कर गुजारा करती है किन्नर

पुलिस पूछताछ में किन्नर ने बताया कि वह भीख मांगकर जीवन यापन करती है। जांच के दौरान उसके पास से कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। बैंक मोड़ थाना प्रभारी ने बताया कि बच्चा चोरी से जुड़ी अफवाहें पूरी तरह बेबुनियाद हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने वालों और कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रख रही है।

Read also – The Photon News Special: मानगो नगर निगम चुनाव में डमी उम्मीदवारी का खेल; Mango Nagar Nigam Election

Related Articles

Leave a Comment