Home » Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम में SIR में आई तेज़ी, कम पैतृक मैपिंग वाले मतदान केंद्रों का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम में SIR में आई तेज़ी, कम पैतृक मैपिंग वाले मतदान केंद्रों का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

Jamshedpur News : निरीक्षण के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन मतदान केंद्रों पर पैतृक मैपिंग का प्रतिशत कम है, वहां विशेष ध्यान देते हुए जागरूकता अभियान चलाया जाए।

by Mujtaba Haider Rizvi
Chief Electoral Officer inspecting polling stations with low ancestral mapping under SIR in East Singhbhum Jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में अब मतदाता सूची को लेकर एसआईआर में तेजी आ रही है। जिले में मतदाताओं की पैतृक मैपिंग कराई जा रही है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम जिले में कम पैतृक मैपिंग वाले मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) और निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए साफ निर्देश दिया कि गहन पुनरीक्षण के दौरान तैयार मतदाता सूची के आधार पर मैपिंग कार्य को तेज किया जाए।

के रवि कुमार ने कहा कि आम मतदाताओं की भागीदारी से ही पैतृक मैपिंग को प्रभावी बनाया जा सकता है। इसके लिए पब्लिक आउटरीच प्रोग्राम के जरिए सीधे मतदाताओं से संपर्क स्थापित करें और अन-मैप्ड मतदाताओं के घर जाकर उन्हें विगत गहन पुनरीक्षण की मतदाता सूची से मैपिंग में सहयोग के लिए प्रेरित करें।

निरीक्षण के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन मतदान केंद्रों पर पैतृक मैपिंग का प्रतिशत कम है, वहां विशेष ध्यान देते हुए जागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक सटीक मैपिंग से मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया सरल और सुचारू होगी।

के रवि कुमार ने साफ किया कि मतदाता सूची की शुद्धता और विश्वसनीयता के लिए सटीक पैतृक मैपिंग ही एकमात्र प्रभावी विकल्प है। लक्ष्य यह होना चाहिए कि कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं और प्रत्येक मतदाता की पहचान पूरी तरह सत्यापित हो।

इस मौके पर पूर्वी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सहित निर्वाचन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Read Also: Jamshedpur News: राष्ट्रपति के दौरे को लेकर वाणिज्य कर सचिव और एडीजी पहुंचे जमशेदपुर, कार्यक्रम स्थल पर डॉग स्क्वायड की निगरानी

Related Articles