Home » Jharkhand Weather Today : झारखंड में हीट वेव का कहर, इन जिलों में अलर्ट जारी

Jharkhand Weather Today : झारखंड में हीट वेव का कहर, इन जिलों में अलर्ट जारी

by Rakesh Pandey
weather today
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड में भीषण गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने कई जिलों के लिए हीट वेव अलर्ट जारी किया है। राज्य के प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जिससे लू और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है।

Ranchi, Palamu, Jamshedpur समेत कई जिलों में हीट वेव का असर

राजधानी रांची, जमशेदपुर, डाल्टनगंज, साहिबगंज और गोड्डा में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है। इन इलाकों में गर्मी और उमस के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने इन जिलों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम वैज्ञानिकों की चेतावनी : दोपहर में न निकलें बाहर

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव अब कमजोर पड़ चुका है, जिससे बारिश की संभावना लगभग समाप्त हो गई है। आज के दिन तेज गर्मी और भारी उमस बनी रहेगी। विशेष रूप से दोपहर 12.00 से 2.00 बजे के बीच बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

Heat Wave Alert in Jharkhand : इन जिलों में जारी हुआ हीट वेव अलर्ट

मौसम विभाग ने रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, डाल्टनगंज, गोड्डा, साहिबगंज, बोकारो, धनबाद, कोडरमा और गिरिडीह जिलों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में दोपहर के समय सिर को ढककर निकलने और शरीर को हाइड्रेट रखने की सलाह दी गई है।

40 डिग्री के पार जाएगा तापमान, जानें जिलेवार अनुमान

जिले जहां तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है:

डाल्टनगंज, जमशेदपुर, साहिबगंज, सिमडेगा, गढ़वा
अधिकतम तापमान : 39 से 41 डिग्री सेल्सियस

अन्य प्रमुख जिलों का तापमान

देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज
अधिकतम : 38°C, न्यूनतम: 27°C

कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू
अधिकतम : 36°C, न्यूनतम: 27°C

बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला
अधिकतम : 36°C, न्यूनतम: 27°C

पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा
अधिकतम : 39°C, न्यूनतम: 28°C

सावधान रहें, हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा

राज्य के जिन जिलों में तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक हो सकता है, वहां हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। लोगों को चाहिए कि दिन के समय अधिक धूप में न निकलें, पानी का सेवन अधिक करें, और हल्के तथा ढीले कपड़े पहनें।

Read Also- Jharkhand Weather : झारखंड में आज से 17 जून तक तेज हवाओं के साथ वज्रपात की चेतावनी, जानें पूरी जानकारी

Related Articles