Ranchi. राज्य में ऊर्जा सचिव का पद खाली और पांचों प्रमंडलों में कमिश्नर नहीं होने की खबर को द फोटोन न्यूज में प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद राज्य सरकार ने इन पदों पर वरीय अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। बुधवार को राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 16 पदाधिकारियों का स्थानांतरण पदस्थापन किया है। अपर मुख्य सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड मस्तराम मीणा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक सदस्य राजस्व पर्षद झारखंड रांची के पद पर नियुक्त एवं पद स्थापित किया गया है। सचिव आपदा प्रबंधन विभाग रांची, राजेश कुमार शर्मा को स्थानांतरित करते हुए सचिव खाद आपूर्ति विभाग रांची के पद पर नियुक्त किया गया है।

ग्रामीण विकास सचिव के श्रीनिवासन को स्थानांतरित करते हुए ऊर्जा सचिव के पद पर नियुक्ति एवं पद स्थापित किया गया है। के श्रीनिवासन अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ अध्यक्ष सा प्रबंध निदेशक झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड तथा प्रबंध निदेशक झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड रांची के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। पर्यटन सचिव मनोज कुमार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक सचिव ग्रामीण विकास विभाग के पद पर नियुक्ति एवं पद स्थापित किया गया है।
कुमार अगले आदेश तक अपने कार्य सचिव ग्रामीण कार्य विभाग तथा सचिव पंचायती राज विभाग रांची के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। परिवहन सचिव विप्रा भाल को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक सचिव आपदा प्रबंधन विभाग रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है। सचिव महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग मनोज कुमार को स्थानांतरित करते हुए पर प्रमंडलीय आयुक्त दक्षिण छोटा नागपुर प्रमंडल रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।

कुमार अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ पर प्रमंडलीय आयुक्त उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल हजारीबाग के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। योजना एवं विकास विभाग के सचिव मुकेश कुमार को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ पर्यटन सचिव रांची का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सदस्य सचिव झारखंड राज्य खाद्य आयोग संजय कुमार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त संथाल परगना दुमका के पद पर पद स्थापित किया गया। सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग उमाशंकर सिंह को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ सचिव महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग रांची का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
अपर सदस्य राजस्व पर्षद को राजीव रंजन को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक सचिव परिवहन विभाग रांची के पद पर नियुक्त किया गया है। सचिव व्यय वित्त विभाग रांची के पद पर पदस्थापित अबू इमरान को स्थानांतरित करते हुए सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग बनाया गया है। विशेष सचिव पेयजल और स्वच्छता विभाग संदीप सिंह को स्थानांतरित करते हुए श्रम आयुक्त झारखंड रांची के पद पर नियुक्त एवं पद स्थापित किया गया है। विशेष सचिव पेयजल स्वच्छता विभाग घोलप रमेश गोरख को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश एक नागरिक सुरक्षा एक झारखंड रांची के पद पर नियुक्त किया गया है।
निदेशक अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय कुमुद सहाय को स्थानांतरित करते हुए प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त पलामू प्रमंडल, मेदिनी नगर के पद पर नियुक्त किया गया है। श्रमायुक्त झारखंड, रवि रंजन कुमार विक्रम को स्थानांतरित करते हुए प्रमंडलीय आयुक्त कोल्हान प्रमंडल चाईबासा के पद पर नियुक्त किया गया है। निबंधक सहयोग समितियां झारखंड रांची के पद पर पद स्थापित शशि रंजन को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अपर सचिव पेयजल स्वच्छता विभाग रांची के पद पर नियुक्त किया गया है।
रंजन अगले आदेश तक अपने कार्य के साथ अभियान निदेशक जल जीवन मिशन झारखंड के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

