Home » Jamshedpur News : उपायुक्त ने जमशेदपुर में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में सुनीं समस्याएं, कई मामलों का तत्काल समाधान

Jamshedpur News : उपायुक्त ने जमशेदपुर में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में सुनीं समस्याएं, कई मामलों का तत्काल समाधान

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur dc janta darbar (1)
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार को आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान व्यक्तिगत, सामाजिक और जनहित से जुड़े कई मुद्दे उठे, जिन पर उपायुक्त ने गंभीरता से सुनवाई की और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि हर आवेदन का समयबद्ध और नियमानुसार निष्पादन होना चाहिए ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से दफ्तरों का चक्कर न लगाना पड़े। मौके पर कई शिकायतों का समाधान ऑन द स्पॉट किया गया।

शिकायतों में भूमि विवाद, आर्म्स लाइसेंस, कचरा निस्तारण, चिकित्सा सहायता, सड़क निर्माण, स्कूल फीस माफी, लंबित वेतन भुगतान, अवैध कब्जा, भूमि अधिग्रहण, मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना में पंजीकरण, आवास कब्जा, आपदा राहत लाभ, जाति प्रमाण पत्र निर्गमन में देरी, चौकीदार भर्ती, बिजली समस्या, सीमांकन, आवासीय सोसाइटी पार्किंग विवाद, वृद्धा पेंशन भुगतान और बाबा साहब की मूर्ति स्थानांतरण की अनुमति जैसे मुद्दे प्रमुख रहे।

उपायुक्त ने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य नागरिकों को सीधा समाधान उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि हर विभाग सुनिश्चित करे कि आवेदनों का त्वरित और पारदर्शी निपटारा हो।

Read also Jamshedpur News : साकची में गणेश पूजा कार्यक्रम के दौरान फायरिंग करने का मुख्य आरोपी राहुल राय गिरफ्तार, कट्टा और तीन कारतूस बरामद

Related Articles