Home » Chaibasa : सोनुवा के आसनतलिया में सड़क हादसा, डालैकेला के युवक की मौत, चार घायल

Chaibasa : सोनुवा के आसनतलिया में सड़क हादसा, डालैकेला के युवक की मौत, चार घायल

by Rajeshwar Pandey
Road accident in Asantaliya Sonuwa area of Chaibasa where a youth died and four people were injured
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के एनएच 320 डीके सोनुवा-चक्रधरपुर मुख्य सड़क पर आसनतालिया के पास दो बाइक की आमने सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

गोइलकेरा के डालैकेला गांव के सत्यनारायण प्रधान और प्रवीण प्रधान चक्रधरपुर से सोनुवा की ओर बाइक से आ रहे थे। इस दौरान आसनतलिया के पास चक्रधरपुर की ओर जा रहे जामिद निवासी बाइक सवार राकेश लोहार, धनकृष्ण लोहार और अंश लोहार के साथ टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक पर सवार डालैकेला गांव के प्रवीण प्रधान की मौत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए।

प्रवीण प्रधान को सिर और अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगी थी। उसे इलाज के लिए चक्रधरपुर ले जाया जा रहा था। लेकिन, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। जबकि बाकी घायलों को सोनुवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर उपचार किया जा रहा है।

Read Also: Chakradharpur Rail News : सिग्नल चोरी से थमी रफ्तार : चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेनें लेट, डीआरएम का बड़ा खुलासा

Related Articles