Home » Jamshedpur News : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने विधानसभा में उठाया PDS दुकानदारों के बकाए कमीशन भुगतान का मुद्दा

Jamshedpur News : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने विधानसभा में उठाया PDS दुकानदारों के बकाए कमीशन भुगतान का मुद्दा

Jamshedpur News : ग्रीन कार्ड के अलावा चना दाल व नमक वितरण का भी बकाया है कमीशन

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur East MLA Purnima Sahu
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में मंगलवार को जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदारों की समस्याएं उठाईं। उन्होंने कहा कि पीडीएस दुकानदारों का कमीशन लंबे समय से बकाया है। इससे उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

विधायक पूर्णिमा साहू ने सदन में बताया कि ग्रीन कार्ड कमीशन का भुगतान दिसंबर 2023 से इस साल जुलाई तक नहीं हुआ है। जबकि अप्रैल 2024 से अब तक का चना दाल और नमक वितरण का कमीशन बकाया है। उन्होंने कहा कि यह दुकानदारों स्थिति आजीविका पर सीधा असर डाल रही है।

उन्होंने सरकार से सभी लंबित भुगतान का त्वरित निपटारा करने की मांग की। साथ ही यह भी आग्रह किया कि मानदेय और प्रोत्साहन राशि तत्काल मुहैया कराई जाए। ताकि पीडीएस प्रणाली निर्बाध रूप से संचालित हो सके।

पूर्णिमा साहू ने कहा कि पीडीएस दुकानदार जनहित योजनाओं की सबसे अहम कड़ी हैं। उनके अधिकारों व भुगतान में लगातार हो रही देरी किसी भी हालत में कबूल नहीं है। सरकार को इस दिशा में फौरन कदम उठाना चाहिए।

Read Also: NIT Jamshedpur Professor Recruitment : एनआईटी जमशेदपुर ने प्रोफेसर के 13 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया, 31 तक भरा जाएगा आवेदन

Related Articles