Home » RANCHI NEWS: अपहरण कर युवक की हत्या, जंगल के पास मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

RANCHI NEWS: अपहरण कर युवक की हत्या, जंगल के पास मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

रांची के तमाड़ में युवक का अपहरण कर हत्या। जंगल के पास मिला शव, मोटरसाइकिल भी गायब। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

by Vivek Sharma
रांची रेलवे स्टेशन के पास रेलवे पटरी किनारे एक युवती का शव मिला। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: तमाड़ थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती अरहंगा पंचायत स्थित चौकबेडा बहा झरना पुल के पास एक 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान उलिडीह के कोंकाडीह निवासी कमलेश महतो के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार कमलेश महतो अपने साथी गोसिन महतो के साथ मोटरसाइकिल से रेन्गुडीह खारसवा गया था। देर रात दोनों वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बेलबेड़ा बाजार के पास पहले से घात लगाए बैठे चार अपराधियों ने उनकी मोटरसाइकिल रोक ली। इसके बाद अपराधियों ने कमलेश महतो का अपहरण कर उसे जंगल की ओर ले गए।

घटना के दौरान साथ मौजूद गोसिन महतो किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला और रात भर जंगल में एक झोपड़ी में छिपकर रहा। सुबह वह अपने गांव पहुंचा और ग्रामीणों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की, जिसमें चौकबेडा बहा झरना पुल के पास कमलेश महतो का शव बरामद हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स रांची भेज दिया। परिजनों के मुताबिक घटनास्थल से मोटरसाइकिल भी गायब है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Related Articles