Home » Jamshedpur News : जमशेदपुर में प्रेस और रोटरी क्लब की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 75 से अधिक लोगों ने कराई जांच

Jamshedpur News : जमशेदपुर में प्रेस और रोटरी क्लब की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 75 से अधिक लोगों ने कराई जांच

रोटरी क्लब की ओर से बताया गया कि भविष्य में भी प्रेस क्लब के सहयोग से इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे।

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur health camp
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर और प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के संयुक्त सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 7 बजे से 9:30 बजे तक चले इस शिविर में 75 से अधिक लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। इस दौरान चिकित्सकों ने लोगों को उनकी सेहत से संबंधित जरूरी परामर्श भी दिया।

शिविर में रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष डॉ. वी. एस. पी. सिन्हा और मानद सचिव सुनीत कुमार के नेतृत्व में क्लब के सदस्य एवं चिकित्सक मौजूद रहे। इनमें डॉ. अनिल कुमार, डॉ. आर. भरत, डॉ. एन. सी. सिंघल, डॉ. निर्मल कुमार, डॉ. सौरव बनर्जी, विनोद मेनन, नीलम जायसवाल, एम. एल. अग्रवाल, बासुदेव चौधरी और रोहन मेहता शामिल थे।

वहीं, प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह सहित  सागर सिंह, विद्या सागर सिंह, अमजद खान, अनिमेष सेन गुप्ता, भोला प्रसाद, मो. जावेद और मो. सदाम समेत कई पत्रकारों ने भी शिविर में हिस्सा लिया। पत्रकारों के साथ अन्य लोगों ने भी स्वास्थ्य जांच कराकर चिकित्सीय परामर्श प्राप्त किया।

रोटरी क्लब की ओर से बताया गया कि भविष्य में भी प्रेस क्लब के सहयोग से इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और आम लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।

Read also Jamshedpur Crime: भुइयांडीह लकड़ीटाल इलाके में घर से 20 हजार रुपये और मोबाइल चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

Related Articles

Leave a Comment