Home » Jamshedpur News : जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ छठवां जेसीए झारखंड ओपन शतरंज टूर्नामेंट, रोहन विजय शांडिल्य बने चैंपियन

Jamshedpur News : जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ छठवां जेसीए झारखंड ओपन शतरंज टूर्नामेंट, रोहन विजय शांडिल्य बने चैंपियन

पश्चिम सिंहभूम के मनदीप मुखी ने दूसरा स्थान हासिल किया और उन्हें 7 हजार रुपये का नकद इनाम मिला। जमशेदपुर के देवांजन सिंह तीसरे स्थान पर रहे और उन्हें 5 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।

by Mujtaba Haider Rizvi
J-JRD-Tata-Mural jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में छठवीं जेसीए झारखंड ओपन शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम के रोहन विजय शांडिल्य ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। विजेता रोहन को 10 हजार रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की गई।

पश्चिम सिंहभूम के मनदीप मुखी ने दूसरा स्थान हासिल किया और उन्हें 7 हजार रुपये का नकद इनाम मिला। जमशेदपुर के देवांजन सिंह तीसरे स्थान पर रहे और उन्हें 5 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।

प्रतियोगिता में भोलानाथ दास चौथे, सम्राट सिंह पांचवें, अनुज प्रकाश छठे, बृजेश सातवें, कृष्णा आठवें, संकल्प नौवें और कमल किशोर देवनाथ दसवें स्थान पर रहे। शीर्ष 20 खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

अंडर-15 बालक वर्ग में भावेश शरण ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि अंडर-15 बालिका वर्ग में नित्या भारती ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुकुल विनायक चौधरी मौजूद थे। विशेष अतिथि के तौर पर मनोज कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार तिवारी और विजय कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।

Read also Jamshedpur News : मानगो पुल पर युवती ने की आत्महत्या करने की कोशिश, छलांग लगाने का प्रयास करते समय राहगीरों ने पकड़ा

Related Articles