Home » Jamshedpur News: टेल्को में नामदा बस्ती के रहने वाले युवक की चलती कार में लगी आग, दमकल ने बुझाई

Jamshedpur News: टेल्को में नामदा बस्ती के रहने वाले युवक की चलती कार में लगी आग, दमकल ने बुझाई

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में टेल्को वर्कर्स यूनियन ऑफिस के सामने उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार से धुआं और लपटें निकलने लगीं। इससे सड़क पर हड़कंप मच गया।घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और फौरन कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया।

राहत की बात यह रही कि कार में सवार सभी लोग समय रहते वाहन से बाहर निकल गए, जिससे किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।आग लगने के कारण कुछ वक्त के लिए सड़क पर ट्रैफिक प्रभावित रहा।

बताया जा रहा है कि कार नामदा बस्ती के रहने वाले रवि शर्मा की है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस व संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

Related Articles