Home » Jharkhand JET Exam: जेपीएससी ने झारखंड जेट परीक्षा की तिथि बदली, सेंटर चयन के लिए 24 से खुलेगा लिंक

Jharkhand JET Exam: जेपीएससी ने झारखंड जेट परीक्षा की तिथि बदली, सेंटर चयन के लिए 24 से खुलेगा लिंक

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची । झारखंड में सहायक प्राध्यापक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। झारखंड पात्रता परीक्षा (जेट) की तिथि में बदलाव किया गया है। अब यह परीक्षा 29 मार्च के बजाय 26 अप्रैल को आयोजित होगी। इस संबंध में झारखंड लोक सेवा आयोग ने आधिकारिक सूचना जारी कर दी है।

आयोग द्वारा पहले 29 मार्च को परीक्षा आयोजित करने की संभावित तिथि घोषित की गई थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया। नई तिथि 26 अप्रैल तय की गई है, जिससे अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।

इन शहरों में बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र

यह परीक्षा राज्य के विभिन्न प्रमुख शहरों में आयोजित की जाएगी। इनमें रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, देवघर और हजारीबाग शामिल हैं। अभ्यर्थियों को इन छह शहरों में से अपनी पसंद के अनुसार तीन शहरों का चयन करना होगा, जिसे प्राथमिकता क्रम (अवरोही क्रम) में भरना जरूरी है।

परीक्षा केंद्र के लिए चयनित शहरों में बदलाव करने का मौका भी दिया गया है। इसके लिए आयोग की वेबसाइट पर 24 मार्च से 30 मार्च शाम 5 बजे तक लिंक सक्रिय रहेगा। इस अवधि के दौरान अभ्यर्थी अपने चुने गए शहरों में संशोधन कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन पत्र में किसी अन्य प्रकार का बदलाव करने की अनुमति नहीं होगी।

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां जल्द ही जारी की जाएंगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। इस बदलाव के बाद अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी को और बेहतर करने का मौका मिलेगा, जिससे वे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

Read Also: http://Income Tax: झारखंड में हवाई संपर्क की कमी विकास में बाधक, निवेश व राजस्व वृद्धि हो रही प्रभावित

Related Articles

Leave a Comment