Home » RANCHI JUNIOR DOCTOR: झारखंड में जूनियर डॉक्टरों का राज्यव्यापी विरोध, अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी

RANCHI JUNIOR DOCTOR: झारखंड में जूनियर डॉक्टरों का राज्यव्यापी विरोध, अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी

सीनियर रेजिडेंट, जूनियर रेजिडेंट (एकेडमिक और नॉन-एकेडमिक) और इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में उचित बढ़ोतरी की मांग

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: झारखंड में जूनियर डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर राज्यव्यापी विरोध का ऐलान किया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जूनियर डॉक्टर्स नेटवर्क (IMA JDN) झारखंड की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि यदि सरकार उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं करती है तो 6 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। आईएमए जेडीएन झारखंड की बैठक में राज्यभर के सदस्यों ने भाग लिया और सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि सीनियर रेजिडेंट, जूनियर रेजिडेंट (एकेडमिक और नॉन-एकेडमिक) और इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में उचित बढ़ोतरी की जाए। इसके साथ ही डॉक्टरों ने यह भी मांग की कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए स्टाइपेंड की संरचना की हर तीन साल में समीक्षा कर संशोधन किया जाए।

जूनियर डॉक्टरों ने अपनी मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण विरोध का रास्ता अपनाने का निर्णय लिया है। इसके तहत झारखंड के सभी मेडिकल कॉलेजों में रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (RDA) के सदस्य हर सोमवार को काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। डॉक्टरों का कहना है कि यह प्रतीकात्मक विरोध लंबे समय से लंबित स्टाइपेंड संशोधन के मुद्दे को सरकार के सामने प्रमुखता से उठाने के लिए किया जा रहा है। आईएमए जेडीएन झारखंड ने कहा कि वह सरकार और संबंधित अधिकारियों के साथ संवाद के लिए तैयार है, लेकिन डॉक्टरों के अधिकार, सम्मान और कल्याण से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Comment